लाइव न्यूज़ :

गृह मंत्रालय ने की घोषणा, दमन-दीव और दादरा नागर हवेली 26 जनवरी से होंगे एक केंद्रशासित प्रदेश

By भाषा | Updated: December 20, 2019 04:30 IST

विलय किए गए केंद्र शासित प्रदेश का नाम दादर नागर हवेली और दमन व दीव रखा जाएगा। केंद्रीय गृहराज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि गुजरात के पास पश्चिमी तट पर स्थित इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का विलय बेहतर प्रशासन और विभिन्न कार्यों के दोहराव की जांच और निगरानी के उद्देश्य से किया जा रहा है।

Open in App

गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की कि अगले साल 26 जनवरी से दमन और दीव तथा दादरा नागर हवेली संयुक्त रूप से एक केंद्र शासित प्रदेश होंगे। दादरा नागर हवेली, तथा दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक 2019 को हाल ही में समाप्त हुए संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा दोनों द्वारा पारित किया गया था।

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ‘‘दादरा नागर हवेली और दमन और दीव (केंद्र शासित प्रदेशों के विलय) अधिनियम 2019 (2019 का 44वां) की धारा दो के खंड (अ) के तहत केंद्र सरकार 26 जनवरी, 2020 को उक्त अधिनियम को लागू करने के लिए नियत दिन के रूप में चुनती है।’’

विलय किए गए केंद्र शासित प्रदेश का नाम दादर नागर हवेली और दमन व दीव रखा जाएगा। केंद्रीय गृहराज्यमंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि गुजरात के पास पश्चिमी तट पर स्थित इन दोनों केंद्र शासित प्रदेशों का विलय बेहतर प्रशासन और विभिन्न कार्यों के दोहराव की जांच और निगरानी के उद्देश्य से किया जा रहा है।

दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में केवल 35 किमी की दूरी है लेकिन दोनों प्रदेशों में अलग-अलग बजट और अलग-अलग सचिवालय हैं। दादरा नागर हवेली में सिर्फ एक जिला है जबकि दमन और दीव में दो जिले हैं। गौरतलब है कि पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू और कश्मीर को दिए गए विशेष दर्जे के अधिकांश प्रावधानों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने की घोषणा की थी।

वर्तमान में देश में जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेशों बनने के बाद नौ केंद्र शासित प्रदेश हैं। दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली के विलय के बाद इनकी संख्या घटकर आठ हो जाएगी।

 

टॅग्स :दमन और दीव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनाव के बाद भाजपा और जदयू ने दीव-दमन के स्थानीय चुनाव में जीते, देखें तस्वीरें

भारतएक राष्ट्र-एक राशनकार्ड’ योजनाः पासवान बोले- 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 60 करोड़ लाभार्थियों को मिल रहा फायदा

भारतबुरे फंसे आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन, ड्यूटी पर वापस नहीं लौटने पर FIR, अनुच्छेद-370 निरस्त होने पर दिया था इस्तीफा

भारतकेंद्र शासित प्रदेश की संख्या होगी कम, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली का होगा विलय

भारतArticle 370: कश्मीर हालात देखे नहीं गए तो दे दिया इस्तीफा, IAS अधिकारी ने नोटिस के बावजूद ड्यूटी ज्वाइन करने से किया इंकार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया