वाल्मीकि जयंती मनाने की अनुमति नहीं मिलने पर भीम सेना के प्रमुख सहित दलित समुदाय ने तिहाड़ में की भूख हड़ताल

By भाषा | Published: October 14, 2019 05:57 AM2019-10-14T05:57:32+5:302019-10-14T05:57:32+5:30

भीम सेना के प्रवक्ता कुश आंबेडकरवादी ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद दर्जनों कैदियों ने शनिवार को जेल प्रशासन से मांग की थी कि उन्हें महर्षि वाल्मीकि का एक चित्र मुहैया कराया जाए ताकि वह उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दे सकें।

Dalit community hunger strike in Tihar due to not getting permission to celebrate Valmiki Jayanti | वाल्मीकि जयंती मनाने की अनुमति नहीं मिलने पर भीम सेना के प्रमुख सहित दलित समुदाय ने तिहाड़ में की भूख हड़ताल

File Photo

Highlightsतिहाड़ जेल में बंद भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहित दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने जेल अधिकारियों के खिलाफ यहां रविवार को भूख हड़ताल की।इनका आरोप है कि जेल प्रशासन ने उन्हें महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने की इजाजत नहीं दी।

तिहाड़ जेल में बंद भीम सेना के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद सहित दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले कई लोगों ने जेल अधिकारियों के खिलाफ यहां रविवार को भूख हड़ताल की। इनका आरोप है कि जेल प्रशासन ने उन्हें महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाने की इजाजत नहीं दी। दलित समूह ने चेतावनी दी है कि ‍वह इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर घेराव करेंगे।

भीम सेना के प्रवक्ता कुश आंबेडकरवादी ने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद दर्जनों कैदियों ने शनिवार को जेल प्रशासन से मांग की थी कि उन्हें महर्षि वाल्मीकि का एक चित्र मुहैया कराया जाए ताकि वह उनकी जयंती के मौके पर श्रद्धांजलि दे सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘ जेल प्रशासन ने हमें चित्र नहीं दिया। चंद्रशेखर आजाद के साथ जेल में बंद सैकड़ों लोगों ने भूख हड़ताल किया।’’ कुश ने दावा किया, ‘‘ यह संविधान में दिए गए हमारे मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

सबसे ज्यादा निराशाजनक यह है कि दलितों के मुद्दों पर बोलने वाले दिल्ली के जेल मंत्री सत्येंद्र जैन और सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम इस पर चुप हैं।’’

चंद्रशेखर आजाद के ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट में लिखा है, ‘‘ अगर तिहाड़ जेल में वाल्मीकि जयंती मनाने का प्रबंध करने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विफल होते हैं तो उनके घर के बाहर भीम सेना घेराव करेगी।’’ 

Web Title: Dalit community hunger strike in Tihar due to not getting permission to celebrate Valmiki Jayanti

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे