लाइव न्यूज़ :

दलाई लामा ने महिलाओं पर की गई टिप्पणी के लिए मांगी माफी, ये दिया था आपत्तिजनक बयान

By भाषा | Updated: July 3, 2019 05:57 IST

साक्षात्कार के दौरान दलाई लामा से पूछा गया था कि उनका उत्तराधिकारी एक महिला हो सकती है तो इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा था कि उसे आकर्षक होना चाहिए।

Open in App

दलाई लामा ने बीबीसी पर हाल ही में दिए गए साक्षात्कार के दौरान महिलाओं पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांग ली। उनके कार्यालय ने कहा कि तिब्बत के आध्यात्मिक नेता ने हमेशा महिलाओं को एक उत्पाद की तरह पेश किए जाने का विरोध किया है।

साक्षात्कार के दौरान उनसे पूछा गया था कि उनका उत्तराधिकारी एक महिला हो सकती है तो इस पर उन्होंने हंसते हुए कहा था कि उसे आकर्षक होना चाहिए। दलाई लामा के कार्यालय ने यहां एक बयान जारी किया जिसमें कहा गया है कि आध्यात्मिक नेता का मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं था। और उन्हें बेहद दुख है कि उनकी बात से लोगों को दुख पहुंचा है।

उन्होंने माफी की पेशकश की है। वहीं इसी साक्षात्कार में यूरोप में शरणार्थी संकट के सवाल पर दिए गए जवाब को लेकर उनके कार्यालय ने कहा कि हो सकता है उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया हो। तिब्बत के आध्यात्मिक नेता खुद निर्वासित हैं।

उन्होंने कहा था कि यूरोप को एक निश्चित सीमा तक ही शरणार्थियों को लेना चाहिए और उनका लक्ष्य होना चाहिए कि वह उन्हें उनके देश भेजें। उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन क्या पूरा यूरोप मुस्लिम देश बन जाएगा? असंभव। या फिर अफ्रीकी देश बन जाएगा। यह भी असंभव। यूरोप को यूरोपीय लोगों के लिए ही रखें।’’

बयान में कहा गया कि अनौपचारिक रूप से दिए गए बयान में कभी-कभी ऐसा होता है। हो सकता है कि किसी एक सांस्कृतिक परिपेक्ष्य में यह अच्छा हो लेकिन जब यह किसी और अन्य में लाया जाता है तो अनुवाद में उसका हास्य खो जाता है। भाषा स्नेहा नरेश नरेश

टॅग्स :दलाई लामा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबीजिंग ने दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड दिए जाने पर जताई कड़ी नाराज़गी, इसे चीन विरोधी बताया

बॉलीवुड चुस्की68वें ग्रैमी अवॉर्ड समारोहः दलाई लामा ने ऑडियो बुक, कथावाचन और किस्सागोई रिकॉर्डिंग श्रेणी में जीता

भारतउम्र का तमाशा, तकाजा कुछ और है...,2 बयान और दोनों ने ही पैदा की भारी हलचल

भारतIndia-China relations: 5 साल बाद चीन जा रहे विदेश मंत्री जयशंकर, चीनी दूतावास ने कहा-दलाई लामा और तिब्बत ‘कांटा’, ‘बोझ’ बने

विश्वचीन को आखिर इतनी मिर्ची क्यों लगती है?, दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों