लाइव न्यूज़ :

CYSS और AISA ने DUSU चुनाव के लिए घोषणापत्र किया जारी

By भाषा | Updated: September 1, 2018 23:23 IST

आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र ईकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) और वामपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) दो सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में संयुक्त रूप से लड़ रहे हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: आइसा और सीवाईएसएस के शनिवार को घोषित किए गए संयुक्त घोषणापत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाना, परिसर में पुलिस बूथ स्थापित करना, गुंडागर्दी को खत्म करना और शिक्षा के व्यवसायीकरण का विरोध करना अहम मुद्दे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) की छात्र ईकाई छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) और वामपंथी छात्र संगठन अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा) दो सितंबर को होने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में संयुक्त रूप से लड़ रहे हैं। 

घोषणापत्र में यह भी वादा किया गया है कि यह गठबंधन आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लिनिकों की तर्ज पर ‘छात्र क्लिनिक’ स्थापित करने पर भी काम करेगा।

वरिष्ठ आप नेता आतिशी ने कहा कि आइसा और सीवाईएसएस उच्च शिक्षा के निजीकरण तथा व्यवसायीकरण का विरोध करते हैं।

उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम संस्थानों को दी जाने वाली सरकारी फंडिंग में कटौती का भी विरोध करते हैं। दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी काम कर रही है और हम कैम्पस में भी कैमरें लगवाएंगे।’’ 

दिल्ली विश्वविद्यालय की आइसा अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर ने कहा कि उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की ‘‘एसयूवी संस्कृति’’ खत्म होने तथा चुनावों के दौरान उनके द्वारा दिखाई जाने वाली ‘‘धन-बल की ताकत’’ भी खत्म होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय में अकादमिक आजादी के लिए भी लड़ेंगे।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक महीने के लिए कैंपस में विरोध प्रदर्शन और जुलूस पर लगाया बैन, जानिए क्यों

ज़रा हटके'मेरी झोपड़ी के भाग' पर झूमे छात्र?, रामजस कॉलेज में भजन क्लबिंग का नया ट्रेंड शुरू, वीडियो

क्राइम अलर्टबचपन से ही शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित, मां ने मामा के घर पढ़ने भेजा?, दिवाली पर घर आई तो पिता ने रेप की कोशिश की, मां ने आबरू बचाई?, दिल्ली विवि की छात्रा की आपबीती

भारतडीयू प्रोफेसर थप्पड़ विवाद के बीच डूसू संयुक्त सचिव दीपिका झा की टिप्पणी से आक्रोश फैला, रिपोर्टर से कहा,- 'मेरेको जो ठीक लगा वही किया'

भारतDUSU Election Results 2025: अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव सीट पर एबीवीपी का कब्जा, एनएसयूआई खाते में उपाध्यक्ष पद

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?