फोनी तूफान से ओडिशा में मरने वालों की संख्या 64 हुई, पुरी जिले में सबसे ज्यादा 39 की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 13, 2019 08:14 AM2019-05-13T08:14:28+5:302019-05-13T08:14:28+5:30

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओडिशा जाकर फोनी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से ओडिशा को एक हजार करोड़ की मदद का भी ऐलान किया गया।

Cyclonic Fani death toll has risen to 64 in Odisha most 39 in Puri | फोनी तूफान से ओडिशा में मरने वालों की संख्या 64 हुई, पुरी जिले में सबसे ज्यादा 39 की मौत

फोनी से ओडिशा में 64 की मौत (फाइल फोटो)

पिछले दिनों आए फोनी तूफान से ओडिशा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 64 हो गई है। ओडिशा की राज्य सरकार ने 21 और लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुरी जिले में ही केवल इस तूफान की वजह से 39 लोगों की मौत हुई है। एक अधिकारी ने बताया कि तीन मई को 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवा के साथ आये चक्रवाती तूफान में कम से कम 241 लोग घायल हो गये।

इससे पहले शनिवार तक मृतकों की संख्या 43 थी जो अब बढ़कर 64 हो गयी। पुरी जिले के अलावा खुर्दा जिले में नौ, कटक जिले में छह, मयूरभंज में चार, केंद्रपाड़ा और जाजपुर में तीन तीन लोगों की मौत हुई। 

ओडिशा में 1999 में आये सुपर साइक्लोन के समय राज्य में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। इससे पहले साल 2018 में तितली तूफान में 60 लोगों की जान गई थी और 2013 के फालिन तूफान में 44 लोगों की जान गई थी। 

बता दें कि पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ओडिशा जाकर फोनी तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया था। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से ओडिशा को एक हजार करोड़ की मदद का भी ऐलान किया गया। साथ ही सरकार की ओर से मृतकों के परिजन को 2 -2  लाख के मुआवजे की घोषणा भी की गई है।

Web Title: Cyclonic Fani death toll has risen to 64 in Odisha most 39 in Puri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे