Cyclone Yaas update: चक्रवाती तूफान ‘यास’ झारखंड पहुंचा, तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश

By भाषा | Published: May 27, 2021 01:36 AM2021-05-27T01:36:10+5:302021-05-27T07:52:46+5:30

चक्रवाती तूफान ‘यास’ बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया।

Cyclone Yas reached Jharkhand, strong rains with stormy winds | Cyclone Yaas update: चक्रवाती तूफान ‘यास’ झारखंड पहुंचा, तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश

Cyclone Yaas update: चक्रवाती तूफान ‘यास’ झारखंड पहुंचा, तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश

Highlightsचक्रवाती तूफान ‘यास’ बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाहवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गयादोपहर को 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका

रांची: चक्रवाती तूफान ‘यास’ बुधवार रात 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की हवाओं और भारी बारिश के साथ झारखंड की सीमा में पहुंच गया।

चक्रवात के कारण बृहस्पतिवार दोपहर तक तूफान के चलते कोल्हान इलाके में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।

चक्रवात के मद्देनजर राज्य में लोगों को अगले चौबीस घंटे घरों में ही रहने को कहा गया है और कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो के अलावा खूंटी एवं पश्चिमी सिंहभूम जिलों में निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम लगातार जारी है। अब तक दस हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया गया है।

झारखंड के आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डा. अमिताभ कौशल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान यास बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे झारखंड की सीमा में प्रवेश कर गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cyclone Yas reached Jharkhand, strong rains with stormy winds

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे