Cyclone Vayu: गुजरात में अलर्ट के बावजूद खुले रहेंगे सोमनाथ मंदिर के कपाट
By स्वाति सिंह | Published: June 13, 2019 09:08 AM2019-06-13T09:08:29+5:302019-06-13T09:08:29+5:30
'वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों गीर सोमनाथ, वलसाड के तीथल, पोरबंदर, दीव सहित दरिया के तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। तेज हवाओं के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं।
चक्रवाती तूफान 'वायु' के चलते गुजरात में जारी हाई अलर्ट के बावजूद सोमनाथ मंदिर के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सोमनाथ के कपाट खुले रहने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा 'ये कुदरती आफत है, कुदरत ही रोक सकती है, तो कुदरत को हम क्या रोकें।'
बता दें कि 'वायु' के असर से राज्य के तटीय क्षेत्रों गीर सोमनाथ, वलसाड के तीथल, पोरबंदर, दीव सहित दरिया के तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो रही है। समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही है। तेज हवाओं के कारण धूल के गुबार उठ रहे हैं। हाईअलर्ट की घोषणा के बीच एनडीआरएफ, सेना सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने मोर्चा संभाल लिया है।
जबकि तटीय क्षेत्रों से लगभग 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए अभियान छेड़ दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह तूफान से जुड़ी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने भी कंट्रोल रूम में मोर्चा संभाल लिया है। वे प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर राहत व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।
Gujarat Minister Bhupendrasinh Chudasama on Somnath Temple remains open despite alert issued in view of #CycloneVayu: Ye kudrati aafat hai, kudrat hi rok sakti hai, to kudrat ko hum kya rokein (this is a natural disaster, only nature can stop it, who are we to stop nature). pic.twitter.com/DvUZRlUChw
— ANI (@ANI) June 13, 2019
मौसम विभाग द्वारा दी जानकारियों की मानें तो चक्रवाती तूफान 'वायु' ने रातभर में रास्ता बदल लिया है। चक्रवात ने समुद्र की ओर रुख कर लिया है। बताया जा रहा है कि अब वायु गुजरात से नहीं टकराएगा। हालांकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन हाई अलर्ट पर है।