चक्रवात ‘तौकते’ : नड्डा ने लोगों की मदद को लेकर भाजपा नेताओं से बात की

By भाषा | Published: May 16, 2021 04:17 PM2021-05-16T16:17:17+5:302021-05-16T16:17:17+5:30

Cyclone 'Taukate': Nadda talks to BJP leaders about helping people | चक्रवात ‘तौकते’ : नड्डा ने लोगों की मदद को लेकर भाजपा नेताओं से बात की

चक्रवात ‘तौकते’ : नड्डा ने लोगों की मदद को लेकर भाजपा नेताओं से बात की

नयी दिल्ली, 16 मई चक्रवात ‘तौकते’ के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को तटवर्ती राज्यों के पार्टी नेताओं से बात की और कहा कि पार्टी के सदस्य लोगों की हरसंभव मदद करेंगे।

गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दमन और दीव तथा गुजरात के भाजपा के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों ने नड्डा के साथ डिजिटल माध्यम से वार्ता में शिरकत की।

भाजपा अध्यक्ष ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘चक्रवात ‘तौकते’ गोवा, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दमन और दीव तथा गुजरात के तटवर्ती क्षेत्रों की तरफ बढ़ रहा है। प्रभावित इलाके के भाजपा सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ राहत कार्यों को लेकर चर्चा की। कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए हम हरसंभव मदद मुहैया कराएंगे। ’’

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया, ‘‘चक्रवात ‘तौकते’ ‘‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और वह गुजरात तट की ओर बढ़ रहा है।’’

आईएमडी ने कहा कि उसने गुजरात तथा दमन एवं दीव के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Cyclone 'Taukate': Nadda talks to BJP leaders about helping people

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे