Cyclone Fani Weather News Update: फोनी तूफान ओडिशा में पुरी तट से टकराया, जानिए 10 बड़ी बातें

By रामदीप मिश्रा | Published: May 3, 2019 11:15 AM2019-05-03T11:15:54+5:302019-05-03T12:42:33+5:30

Cyclone Fani Updates: चक्रवाती तूफान फानी पुरी तट से टकरा चुका है और पुरी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। फोनी के ओडिशा के समुद्री तट से टकराने के बाद विशाखापट्टनम में तेज हवाएं चल रही हैं। 

Cyclone Fani hit Odisha coast: 10 important things to know, NDRF team for relief | Cyclone Fani Weather News Update: फोनी तूफान ओडिशा में पुरी तट से टकराया, जानिए 10 बड़ी बातें

Cyclone Fani के बारे में जानिए ये 10 बड़ी बातें, जिससे सहमा ओडिशा, राहत के लिए तैनात हैं NDRF की 81 टीमें 

Highlightsचक्रवाती तूफान फानी पुरी तट से टकरा चुका है और पुरी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है।ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें। इस तूफान का नाम 'फोनी' बांग्लादेश के सुझाव पर रखा गया। इसका मतलब सांप या सांप का फन होता है।

भीषण चक्रवाती तूफान फोनी शुक्रवार सुबह (तीन मई) ओडिशा के पुरी से सटे समुद्री तट से टकरा चुका है, जिसकी वजह से इलाके में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं तेज हवाएं चल रही हैं। इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लोगों से कहा है के घरों से न निकलें। साथ ही साथ राहत व बचाव कार्य के माकूल इंतजाम किए गए हैं। आइए आपको फोनी तूफान से जुड़ी 10 बड़ी बातें बताते हैं...  

1- चक्रवाती तूफान फानी पुरी तट से टकरा चुका है और पुरी में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हो रही है। फोनी के ओडिशा के समुद्री तट से टकराने के बाद विशाखापट्टनम में तेज हवाएं चल रही हैं। 

2- तूफान के ओडिशा समुद्री तट से टकराते समय हवा की रफ्तार करीब 245 किमी प्रति घंटा है और कहा जा रहा है कि तूफान करीब चार से पांच घंटे के बीच रहेगा।  

3- ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने लोगों से अपील की है कि वे इस दौरान घरों के अंदर ही रहें। इस बीच राज्य सरकार ने 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा है। 

4- तूफान की वजह से भारतीय तटरक्षक बल और नौसेना ने ने राहत के लिए अपने पोत और कर्मियों को तैनात किया है। एनडीआरएफ की भी 81 टीमें तैनात की गई हैं। 

5- पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फोनी तूफान से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। तूफान का ओडिशा के करीब 15 जिलों में, 10 हजार से ज्यादा गांवों में और 52 कस्बों पर असर रहेगा। 

6- फोनी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में दस्तक दे दी थी। इस तूफान से आंध्र प्रदेश के गोदावरी, विशाखापट्टनम, विजयनगरम जिले भी प्रभावित रहे हैं।

7- फोनी तूफान की वजह से रेलवे ने करीब 223 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि प्रभावित क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए तीन विशेष ट्रेन सेवा में लगाई गई हैं। कोलकाता-चेन्नई रूट पर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों से गुजरने वाली ट्रेनों सहित 223 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। इनमें नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी शामिल हैं। 

8- आंध्र प्रदेश में फोनी तूफान के बाद श्रीकाकुलम के कोटुरू मंडल में राहत और बचाव कार्य जारी है। साथ ही साथ एनडीआरएफ की टीमें नजर बनाए हुए हैं।  

9- भारतीय मौसम विभाग के अनुसार फोनी के बनने की प्रक्रिया सुमात्रा के पश्चिम में हिंद महासागर में शुरू हुई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया। इसी हफ्ते सोमवार की शाम यह और गंभीर हो गया और ओडिशा तट की ओर बढ़ने लगा। 

10- इस तूफान का नाम 'फोनी' बांग्लादेश के सुझाव पर रखा गया। इसका मतलब सांप या सांप का फन होता है। बता दें कि उत्तर हिंद महासागर में बनने वाले चक्रवाती तूफान के नाम भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, म्यांमार, ओमान, पाकिस्तान और थाईलैंड के सुझाव पर रखे जाते हैं। इन देशों ने भविष्य में आने वाले तूफान के नाम के लिए 8-8 नाम सुझा रखे हैं। इन्हीं में से एक नाम फोनी है।

English summary :
Cyclone Fani, one of the dreadful cyclone, hit the coast of Odisha on Friday, 3rd May. Here are the 10 important things you must know about Fani Cyclone. NDRF team is their for relief.


Web Title: Cyclone Fani hit Odisha coast: 10 important things to know, NDRF team for relief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे