देश में पहली बार पुलिस विभाग में साइबर अपराध जांच प्रभाग का गठन किया जाएगा: विजयन
By भाषा | Published: September 5, 2021 12:12 AM2021-09-05T00:12:40+5:302021-09-05T00:12:40+5:30
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां कहा कि साइबर जांच में समन्वय और विशेषज्ञों की सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही पुलिस विभाग में साइबर अपराध जांच प्रभाग का गठन किया जाएगा, जो देश में इस तरह का पहला प्रभाग होगा। विजयन 'केरल पुलिस हैक-पी2021' के समापन सत्र में बोल रहे थे। विजयन ने कहा, ''साइबर जांच में समन्वय और विशेषज्ञों की सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही पुलिस विभाग में एक साइबर अपराध जांच प्रभाग का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही, केरल पुलिस भारत में ऐसी तकनीकी इकाई वाली पहली पुलिस बल बन जाएगी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।