राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बरकरार, पार्टी ने कहा- सरकार के फैसलों का विरोध करते रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 25, 2019 04:19 PM2019-05-25T16:19:08+5:302019-05-25T16:38:52+5:30

CWC rejected congress Party President Rahul Gandhi resignation offered | राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बरकरार, पार्टी ने कहा- सरकार के फैसलों का विरोध करते रहेंगे

राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर बरकरार, पार्टी ने कहा- सरकार के फैसलों का विरोध करते रहेंगे

Highlightsइस बैठक में राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हुएसीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी को पार्टी संगठन के पुनगर्ठन के लिए अधिकृत किया गया।

कांग्रेस कार्यसमिति ने राहुल गांधी की पार्टी से अध्यक्ष पद के इस्तीफे को खारिज कर दिया है। यह जानकारी पार्टी ने शनिवार (25 मई) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के प्रवक्ता व नेता रणदीप सुरदेवाला ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष पद पर बरकरार रहेंगे। कांग्रेस कार्यसमिति ने उनके इस्तीफे की पेशकश को ठुकरा दिया है। 

सीडब्ल्यूसी की बैठक में गांधी को पार्टी संगठन के पुनगर्ठन के लिए अधिकृत किया गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी । कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के कारणों पर मंथन किया गया।



  

इस बैठक में राहुल गांधी के अलावा संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। गौरतलब है कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वह 52 सीटों पर सिमट गई है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। 

 

Web Title: CWC rejected congress Party President Rahul Gandhi resignation offered