लाइव न्यूज़ :

सोनिया गांधी ने साधा मोदी पर निशाना, बोलीं- राष्ट्रीय सुरक्षा पर राजनीति कर रहे हैं प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: March 12, 2019 15:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात में 58 साल बाद CWC की बैठक, राहुल-सोनिया ने बीजेपी पर साधा निशानाप्रियंक गांधी सहित राहुल गांधी और मनमोहन सिंह भी मौजूदसोनिया का पीएम मोदी पर आरोप- 'विक्टिम कार्ड खेल रहे हैं मोदी, राष्ट्रीय सुरक्षा पर भी राजनीति'

संप्रग प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुद को पीड़ित के तौर पर पेश करने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि मोदी की ‘गलत नीतियों’ के कारण देश के लोग पीड़ित हैं। कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा और देश में कृषि संकट, औद्योगिक विकास के बाधित होने तथा बेरोजगारी के मुद्दे का उल्लेख किया।

सूत्रों के मुताबिक सोनिया ने लोकसभा चुनाव से पहले हो रही सीडब्ल्यूसी की महत्वपूर्ण बैठक में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रीय हितों से जुड़े मुद्दों का राजनीतिकरण कर रहे हैं। उन्होंने पूर्व की संप्रग सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कांग्रेसजन से आह्वान किया कि वे देश के लिए नया नजरिया प्रदान करने के लिए आगे बढ़ें।

सीडब्ल्यूसी की बैठक की शुरुआत में पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों की याद में कुछ पल मौन रखा गया। इससे पहले पार्टी ने यहां साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। महात्मा गांधी ने 1930 में आज ही के दिन साबरमती आश्रम से ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। गौतरतलब है कि गुजरात में कांग्रेस कार्य समिति की बैठक करीब 58 वर्षो के बाद हुई है। इससे पहले 1961 में गुजरात में सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी कांग्रेस की इस अहम बैठक में बीजेपी पर निशाना साधा। राहुल ने बैठक खत्म होने के बाद ट्वीट किया, 'गांधी जी के ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस कार्य समिति ने आरएसएस/भाजपा की फासीवाद, घृणा, आक्रोश और विभाजन की विचारधारा को पराजित करने का संकल्प लिया। इस प्रयास में हर बलिदान छोटा है। इस लड़ाई को जीता जाएगा।' 

बता दें कि 58 साल बाद गुजरात में कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक हुई। इससे पहले राज्य में सीडब्ल्यूसी की आखिरी बैठक 1961 में हुई थी। 

टॅग्स :कांग्रेस कार्य समितिसोनिया गाँधीराहुल गांधीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष