CWC Meeting: सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की कर सकती हैं घोषणा, CWC की बैठक संपन्न

By रुस्तम राणा | Published: March 13, 2022 08:05 PM2022-03-13T20:05:23+5:302022-03-13T20:16:42+5:30

सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा कर सकती हैं। सोनिया गांधी के पास इस समय पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। 

CWC Meeting President Election Dates May be Announced | CWC Meeting: सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की कर सकती हैं घोषणा, CWC की बैठक संपन्न

CWC Meeting: सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की कर सकती हैं घोषणा, CWC की बैठक संपन्न

Highlightsडीके शिवकुमार ने गांधी परिवार के प्रति दिखाई निष्ठाराहुल गांधी को पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाने का किया समर्थन

नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में रविवार को वर्किंग कमेटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पांच राज्यों के आए नतीजों पर चर्चा हुई। CWC की इस बैठक में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। सोनिया गांधी पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव की घोषणा कर सकती हैं। सोनिया गांधी के पास इस समय पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी है। 

ये नेता नहीं हो सके बैठक में शामिल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तीन अन्य कांग्रेस नेता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुए। इन नेताओं को हाल के विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार पर चर्चा करने के लिए आज बुलाया गया था। कोरोना पॉजिटिव होने के कारण कांग्रेस नेता एके एंटनी बैठक में शामिल नहीं हुए।

कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने गांधी परिवार के प्रति दिखाई निष्ठा

सूत्रों के मुताबिक, इस बात की संभावना कम ही है कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। लेकिन कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं ने गांधी वंश के लिए अपना समर्थन दिखाया। ट्विटर पर डीके शिवकुमार ने लिखा, 'जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, श्री राहुल गांधी को तुरंत पूर्णकालिक भूमिका में कांग्रेस अध्यक्ष पद ग्रहण करना चाहिए। मेरे जैसे करोड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की यही कामना है।'

बैठक से पहले राजस्थान के सीएम ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग की

पार्टी की इस अहम बैठक से पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को बागडोर संभालनी चाहिए, और पंजाब में नुकसान "अंदरूनी" के कारण हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि सोनिया गांधी और राहुल के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

Web Title: CWC Meeting President Election Dates May be Announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे