लाइव न्यूज़ :

कर्ज चुकाने के लिए 72 वर्षीय महिला कर रही है टाइपिंग, वीरेंद्र सहवाग हुए स्पीड के कायल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 15, 2018 08:01 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी जीविका चलाने के लिए सीहोर कलेक्टर ऑफिस के बाहर टाइपराइटर का काम कर रही है। सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये बात सोलह आना सच है।

Open in App

भोपाल/सीहोर, 15 जून। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे सीहोर जिले में एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी जीविका चलाने के लिए सीहोर कलेक्टर ऑफिस के बाहर टाइपराइटर का काम कर रही है। सुनने में थोड़ा अजीब लगे लेकिन ये बात सोलह आना सच है। इस बुजुर्ग महिला का नाम लक्ष्मी बाई है। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस बुजुर्ग महिला का वीडियो ट्वीट कर इन्हें 'सुपरवुमन' बताया है।

इस मामले में 'सुपरवुमन' लक्ष्मी बाई का कहना है कि, कुछ दिनों पहले उनकी बेटी का एक्सीडेंट हो गया। मुझे अपना कर्ज चुकाना है। मैं भली-चंगी हूं भीख नहीं मांग सकती। मुझे टाइपराइटर के काम के लिए जिला कलेक्टर राघवेंद्र और एसडीएम भावना विलांबे ने मदद की। मैं कई दिनों से यह काम कर रही हूं। इसके बाद क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मेरा वीडियो शेयर किया। मुझे अपना कर्ज चुकाने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है, मैं रहने के लिए अपना स्थाई घर चाहती हूं। खास बात यह है कि लोग जहां 62 साल की उम्र में रिटायर हो जाते हैं वहीं 72 साल की लक्ष्मी बाई 90 से 100 शब्द प्रति मिनट टाइप कर लेती हैं। अपने काम के प्रति उनके जुनून का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आवेदक केवल आवेदन का विषय, नाम-पता बताता है और अम्मा मिनटों में आवेदन टाइप कर देती हैं।एक ओर जहां क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अम्मा की फिटनेस के कायल हैं तो वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी बाई के मुताबिक जीवनयापन की मजबूरी ही उनकी फिटनेस का राज है लेकिन सहवाग ने यूट्यूब पर उनका तेज गति से टाइपिंग का वीडियो देखा तो ट्वीट कर उन्हें सुपरवुमन बताया और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की नसीहत भी दी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशवीरेंद्र सहवागभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप