लाइव न्यूज़ :

येचुरी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- सरकार ने ऐसे हालात पैदा किए जहां कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा का आह्वान किया जा रहा

By भाषा | Updated: February 21, 2019 01:23 IST

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जिसमें कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा का खुलेआम आह्वान करने के साथ ही उसे अंजाम दिया जा रहा है।

Open in App

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि सरकार ने ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जिसमें कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा का खुलेआम आह्वान करने के साथ ही उसे अंजाम दिया जा रहा है। 

येचुरी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि पुलवामा में आतंकी हमला राज्य (जम्मू कश्मीर) में राजनीति की भारी नाकामी का नतीजा है। 

गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। 

येचुरी ने कहा कि जिम्मेदारी तय करने, जवाबदेही के मूल लोकतांत्रिक नियम को बरकरार रखने की बजाय, हम देख रहे हैं कि मोदी सरकार ने अपनी नाकामियों को छिपाने की खातिर इस जघन्य आतंकी हमले को अंजाम देने वालों को न्याय के दायरे में लाने के लिए मिले राजनीतिक विपक्ष के समर्थन का दुरूपयोग किया है। 

उन्होंने कहा कि इसने (सरकार ने) परोक्ष और प्रत्यक्ष, दोनों तरह से ऐसे हालात पैदा कर दिए हैं जहां कश्मीरियों के खिलाफ हिंसा का आह्वान खुलेआम किया जा रहा है और उसे अंजाम दिया जा रहा है। यह शर्मनाक, अलोकतांत्रिक और भाजपा -आरएसएस की राष्ट्र विरोधी राजनीति है।

येचुरी ने कहा कि मौतों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय की जानी चाहिए। 

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘खासतौर पर जब जम्मू कश्मीर के राज्यपाल खुफिया नाकामी की बातें कर रहे हैं। वर्ष 2008 में मुंबई हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था। मौजूदा शासन हमारे शहीद जवानों के ताबूत के पीछे नहीं छिप सकता। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज्यपाल कश्मीरियों के बहिष्कार की बात करते हैं। क्या इससे हालात सामान्य होंगे। 

टॅग्स :सीपीआईएमसीताराम येचुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील