मोदी सरकार के खिलाफ 17 से 22 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित करेगी माकपा

By भाषा | Published: September 13, 2020 07:20 PM2020-09-13T19:20:03+5:302020-09-13T19:20:03+5:30

इस अभियान में आयकर के दायरे में नहीं आने वाले सभी परिवारों को अगले छह महीने तक 7,500 रुपये प्रति महीने के तत्काल नकदी अंतरण पर जोर दिया जाएगा और जरूरतमंदों को अगले छह महीने तक हर माह 10 किलोग्राम प्रति सदस्य मुफ्त अनाज वितरण तत्काल शुरू करने की भी मांग की जाएगी।

CPI to organize nationwide protest against Modi government from 17 to 22 September | मोदी सरकार के खिलाफ 17 से 22 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन आयोजित करेगी माकपा

माकपा ने 17 सितंबर से 22 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की योजना बनाई है।

Highlightsमाकपा ने 17 सितंबर से 22 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की योजना बनाई है। येचुरी ने कहा-जरूरतमंदों को अगले छह महीने तक हर माह 10 किलोग्राम प्रति सदस्य मुफ्त अनाज वितरण तत्काल शुरू करने की भी मांग की जाएगी।

नयी दिल्ली: माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को कहा कि पार्टी ने अल्पसंख्यकों, लोकतांत्रिक अधिकारों और नागरिक स्वतंत्रताओं से जुड़े मुद्दों पर 17 सितंबर से 22 सितंबर तक राष्ट्रव्यापी अभियान चलाने की योजना बनाई है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में आयकर के दायरे में नहीं आने वाले सभी परिवारों को अगले छह महीने तक 7,500 रुपये प्रति महीने के तत्काल नकदी अंतरण पर जोर दिया जाएगा और जरूरतमंदों को अगले छह महीने तक हर माह 10 किलोग्राम प्रति सदस्य मुफ्त अनाज वितरण तत्काल शुरू करने की भी मांग की जाएगी।

येचुरी ने कहा, ‘‘सांप्रदायिक ध्रुवीकरण, अल्पसंख्यकों को निशाना बनाना, हमारे लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों तथा नागरिक स्वतंत्रताओं पर व्यापक हमले, निजीकरण के माध्यम से राष्ट्रीय संपत्तियों की लूट, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों तथा अन्य वंचित वर्गों पर जघन्य हमले तथा श्रम कानूनों को समाप्त करने जैसे विषयों को रेखांकित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि माकपा मांग करेगी कि भाजपा नीत केंद्र सरकार जनता की तात्कालिक जरूरतों पर फौरन ध्यान दे। वह पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक के एक दिन बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। 

Web Title: CPI to organize nationwide protest against Modi government from 17 to 22 September

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे