लाइव न्यूज़ :

सीपीसीबी ने नायरा एनर्जी से पूछा, क्यों न उस पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाए

By भाषा | Updated: January 23, 2019 23:12 IST

सीपीसीबी ने 22 जनवरी को जारी नोटिस में कहा था कि एनजीटी ने 28 सितंबर को सभी पेट्रोलियम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे 300 किलोलीटर से अधिक की बिक्री करने वाले पेट्रोल पंपों पर वीआरएस लगाएं। 

Open in App

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने पेट्रोलियम कंपनी नायरा एनर्जी से पूछा है कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन नहीं करने के लिए क्यों न उस पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाए। 

सीपीसीबी ने इसके साथ ही यह भी कहा है कि एनजीटी के अपने ईंधन स्टेशनों या पेट्रोल पंपों पर प्रदूषण रोधी वाष्प रिकवरी प्रणाली (वीआरएस) लगाने के आदेश का अनुपालन नहीं करने पर क्यों न उसके खिलाफ अभियोजन शुरू किया जाए। 

सीपीसीबी ने इससे पहले सार्वजनिक क्षेत्र की तीन पेट्रोलियम कंपनियो पर अपने ईंधन स्टेशनों पर वीआरएस नहीं लगाने के लिए एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

पिछले सप्ताह सीपीसीबी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर कहा था कि क्यों न एनजीटी के आदेश का अनुपालन नहीं करने के लिए उस पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाए और अभियोजन शुरू किया जाए। 

सीपीसीबी ने 22 जनवरी को जारी नोटिस में कहा था कि एनजीटी ने 28 सितंबर को सभी पेट्रोलियम कंपनियों को निर्देश दिया था कि वे 300 किलोलीटर से अधिक की बिक्री करने वाले पेट्रोल पंपों पर वीआरएस लगाएं। 

सीपीसीबी ने दिसंबर में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि., हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. और इंडियन आयल कॉरपोरेशन पर एक-एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

टॅग्स :वायु प्रदूषण
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यधुआं ही नहीं, मौसम भी बढ़ा रहा हवा में जहर

क्रिकेटNED vs NAM: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्डकप मैच के दौरान भारी स्मॉग पर नेटिज़न्स की प्रतिक्रिया, कहा- 'कुछ नहीं दिख रहा है'

स्वास्थ्यदिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषणः वाहनों से होने वाला प्रदूषण सबसे अधिक जिम्मेदार, 13 उपायों को लागू करने की सिफारिश

स्वास्थ्यस्वच्छ हवा का संकट और दुनिया का वित्तीय मकड़जाल?, सबसे भारी बोझ भारत को उठाना पड़ रहा...

भारतDelhi Fog: दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण परिचालन बाधित; 118 उड़ानें रद्द, 16 का मार्ग बदला गया

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी