लाइव न्यूज़ :

MP Ki Taja Khabar: सामने आया गाय को विस्फोटक मिश्रित भोजन खिलाने का मामला, केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: June 17, 2020 15:10 IST

केरल के पलक्कड़ जिले में एक गर्भवती हथिनी को विस्फोटक भरा अनानास खिलाने के बाद मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक गाय के विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से घायल होने का मामला सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक गाय के विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से घायल होने के बाद मामला दर्ज कर लिया हैपुलिस ने गाय मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

उमरिया: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक गाय के विस्फोटक मिश्रित भोजन खाने से घायल होने के मामले की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि गाय मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

जिले के गिन्जरी गांव के निवासी गाय के मालिक ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया,‘‘ हम सुबह गाय को चरने के लिये छोड़ देते थे। गाय घर के आसपास 500 मीटर के दायरे में घूमती थी और शाम को लौट आती थी लेकिन 14 जून को वह वापस नहीं आई तो हमने दो दिन तक उसकी तलाश की और 16 जून को उसे ढूंढ लिया और देखा कि उसका निचला जबड़ा बुरी तरह ज़ख्मी है।’’ 

मामले की जांच जारी

अग्रवाल ने बताया, ‘‘मुझे संदेह है कि गाय ने विस्फोटक मिला भोजन खाया है। इसके कारण उसका जबड़ा और मुंह ज़ख्मी हो गया है। गाय अब कुछ खा नहीं पा रही है और इस कारण अपने एक माह के बछड़े को दूध भी नहीं पिला पा रही है।’’ जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन शर्मा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली है कि पाली पुलिस थाना क्षेत्र में एक गाय ज़ख्मी हो गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पशु चिकित्सक को बुलाकर गाय का उपचार कराया है।’’ 

उन्होंने बताया, ‘‘इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। ’’ इसकी बीच इलाके के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गाय को घायल करने वाले व्यक्ति की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन किया जायेगा। दल के नेता उपेंद्र सिंह ने कहा, ‘‘इस मामले में पुलिस ने अगर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो हम उसे तलाश कर लेंगे।’’ 

गर्भवती हथिनी को खिलाया गया था विस्फोटक भरा अनानास

गौरतलब है कि जून के पहले सप्ताह में केरल के पलक्कड़ जिले में एक गर्भवती हथिनी विस्फोटक भरा अनानास खाने से गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गई थी और अंत में उसकी मौत हो गई थी। केरल के बाद इसी तरह की एक घटना में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक गर्भवती गाय की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशगाय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा