लाइव न्यूज़ :

कोविड-19ः कोरोना जंग जीते जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, "विक्टरी साइन" बनाते नजर आए

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 14, 2020 15:52 IST

मंत्री तुलसी सिलावट कोरोना को हराकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।डिस्चार्ज के बाद सिलावट ने कहा कि अब और ऊर्जा के साथ कोविड़-19 के नियमो का पालन करेंगे। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंत्री सिलावट ने अपने परिवार और खुद का कोरोना टेस्ट कराया था।

Open in App
ठळक मुद्दे वे और उनकी पत्नी पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में उनके बेटे का भी टेस्ट पॉजिटिव आया था। तीनों का उपचार अरविंदो मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।   सिलावट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। शुक्रवार को वे कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग में अस्पताल से ही शामिल हुए।

इंदौरः मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वह अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। उन्होंने ट्वीट कर अपनी और अपने बेटे की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने की जानकारी दी। वह 28 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट कोरोना को हराकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए।डिस्चार्ज के बाद सिलावट ने कहा कि अब और ऊर्जा के साथ कोविड़-19 के नियमो का पालन करेंगे। गौरतलब है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मंत्री सिलावट ने अपने परिवार और खुद का कोरोना टेस्ट कराया था।

जिसमें वे और उनकी पत्नी पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में उनके बेटे का भी टेस्ट पॉजिटिव आया था। तीनों का उपचार अरविंदो मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गुरुवार को मंत्री सिलावट की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। शुक्रवार को वे कैबिनेट की वर्चुअल मीटिंग में अस्पताल से ही शामिल हुए।

इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। सिलावट ने डॉक्टरों का आभार मानते हुए कहा कि अब अधिक ऊर्जा के साथ कोविड -19 का पालन करते हुए सांवेर की जनता की सेवा करूंगा। जनसम्पर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "नमूने की जांच में सिलावट कोरोना वायरस संक्रमण से मुक्त पाये गये हैं।"

इस बीच, सिलावट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आये जिनमें श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के पीपीई किट पहने डॉक्टर उन्हें इस निजी अस्पताल से विदा कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री भी हाथ जोड़कर उनका आभार जताते हुए दिखे।

अस्पताल से विदाई के दौरान सिलावट अपनी दो उंगलियों से "विक्टरी साइन" बनाते भी नजर आए। भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के वफादार समर्थक माने जाने वाले सिलावट ने 28 जुलाई को देर रात ट्विटर पर खुद जानकारी दी थी कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं।

राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से सिलावट को इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र के आगामी उपचुनावों में उम्मीदवारी के लिये पार्टी का चुनावी टिकट मिलना तय माना जा रहा है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने की घोषणा करने से पहले वह इस क्षेत्र के सघन दौरे कर रहे थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश में कोरोनाकोविड-19 इंडियामध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया