लाइव न्यूज़ :

Corona Booster Dose: 18+ वालों को 10 अप्रैल से लगेगी प्रीकॉशन डोज, जानिए कैसे बुक करें अपॉइंटमेंट

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 8, 2022 19:50 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐलान किया कि 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में प्रीकॉशन डोज उपलब्ध रहेगी। बूस्टर डोज लेने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देबूस्टर डोज लेने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा। स्लॉट की बुकिंग CoWIN पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। 

नई दिल्ली: अभी भी देश कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहा है। इस बीच केंद्र सरकार की ओर से कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके वयस्कों के लिए बड़ी घोषणा की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ऐलान किया कि 10 अप्रैल से 18 साल से अधिक उम्र के सभी वयस्कों के लिए प्राइवेट अस्पतालों में प्रीकॉशन डोज उपलब्ध रहेगी। 

सीरम इंस्टीट्यूट ने शुक्रवार को बूस्टर डोज की कीमत के बारे में बताया है। सीरम इंस्टीट्यूट के मुताबिक कोविशील्ड बूस्टर खुराक के लिए अंतिम उपयोगकर्ताओं को 600 रुपये का भुगतान करना होगा और अस्पतालों को यह रियायती मूल्य पर मिलेगा।

बता दें कि मंत्रालय का कहना है कि जिन लोगों को दूसरी खुराक लिए हुए 9 महीनों से ज्यादा हो गया है, वो बूस्टर यानि प्रीकॉशन डोज ले सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने ये भी बताया है कि पहले और दूसरे डोज के लिए फ्री में सरकारी वैक्सीनेशन सेंटरों टीकाकरण कार्यक्रम जारी रहेगा। फिलहाल, बूस्टर डोज लेने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़ेगा। ऐसे में जानें हैं कि इसे कैसे बुक करना है। स्लॉट की बुकिंग CoWIN पोर्टल के माध्यम से की जा सकती है। 

(1) https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर लॉग इन करें।

(2) पहली और दूसरी खुराक के लिए स्लॉट बुकिंग के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर दर्ज करें।

(3) पंजीकृत मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजा जाएगा।

(4) अब आप पहली दो खुराकों का विवरण, साथ ही प्रीकॉशन डोज टैब देखेंगे। आप बूस्टर खुराक के लिए बचे दिनों की संख्या और नियत तारीख भी देखेंगे।

(5) फिर अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए 'शेड्यूल प्रीकॉशन डोज' टैब पर क्लिक करें।

(6) पिन कोड का उपयोग करके या जिले और राज्य का चयन करके टीकाकरण केंद्र खोजें।

(7) एक केंद्र और समय स्लॉट का चयन करें। साथ ही, आपको पहले दो शॉट्स के समान ही जैब से टीका लगाया जाएगा।

(8) स्लॉट की सफलतापूर्वक बुकिंग करने पर उसका विवरण स्क्रीन पर दिखाई देगा।

(9) अपॉइंटमेंट की पुष्टि के रूप में आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर VM-NHPSMS से एक संदेश प्राप्त होगा। एक ओटीपी भी भेजा जाएगा; इसे टीकाकरण केंद्र पर दिखाना होगा।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत