लाइव न्यूज़ :

कोविड महामारीः चिंता बढ़ा रहे छह राज्यों के 18 जिले, सरकार ने कहा-49.85 प्रतिशत मामले केरल से

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 3, 2021 18:54 IST

बारह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 44 जिलों में, दो अगस्त को समाप्त हो रहे हफ्ते में कोरोना वायरस की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या मई में दिए गए टीकों से दोगुने से ज्यादा है। रिप्रोडक्टिव नंबर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और केरल समेत आठ राज्यों में एक से ज्यादा है। रिप्रोडक्टिव नंबर या आर वैल्यू कोई रोग कितना संक्रामक है यानि एक मामले से कितने और मामले फैल सकते हैं, इसकी संख्या दर्शाता है।

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने कहा कि पिछले हफ्ते, कोविड-19 के कुल मामलों में से 49.85 प्रतिशत मामले केरल से सामने आए। पिछले चार हफ्तों में केरल और महाराष्ट्र समेत छह राज्यों के 18 जिलों में कोविड के दैनिक नये मामले बढ़ते दिख रहे हैं।

बारह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 44 जिलों में, दो अगस्त को समाप्त हो रहे हफ्ते में कोरोना वायरस की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है। जुलाई में लगाए गए कोविड-19 टीकों की कुल संख्या मई में दिए गए टीकों से दोगुने से ज्यादा है।

सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 के प्रसार को दर्शाने वाला रिप्रोडक्टिव नंबर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और केरल समेत आठ राज्यों में एक से ज्यादा है। रिप्रोडक्टिव नंबर या आर वैल्यू कोई रोग कितना संक्रामक है यानि एक मामले से कितने और मामले फैल सकते हैं, इसकी संख्या दर्शाता है।

एक या एक से नीचे की संख्या दिखाती है कि वायरस का प्रसार धीमा है जबकि एक से ऊपर की कोई भी संख्या तेज प्रसार को दिखाती है। अधिकारी ने कहा कि वैश्विक महामारी खत्म होने से अभी बहुत दूर है और जहां तक भारत की बात है दूसरी लहर अब भी खत्म नहीं हुई है।

दुनिया भर से कोविड-19 के दैनिक नये मामले अब भी बहुत ज्यादा हैं जहां संक्रमण के हर दिन 47 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। सरकार ने कहा कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 44 जिलों में दो अगस्त को समाप्त हो रहे हफ्ते में कोरोना वायरस की साप्ताहिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक है।

इसने कहा कि केरल, महाराष्ट्र, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश समेत छह राज्यों के 18 जिलों में पिछले चार हफ्तों में कोविड के नये दैनिक मामले बढ़ते दिख रहे हैं। इसने बताया कि पिछले हफ्ते, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में से 49.85 प्रतिशत मामले केरल से सामने आए। सरकार ने यह भी कहा कि जुलाई में लगाए गए कोविड-19 के कुल टीकों की संख्या मई में दिए गए टीकों से दोगुने से ज्यादा है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया