लाइव न्यूज़ :

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया बोले-जनवरी 2021 तक आ जाएगी वैक्सिन, 80,000 स्वयंसेवकों ने टीका लगवाया

By एसके गुप्ता | Updated: December 3, 2020 20:09 IST

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप सिंह गुलेरिया ने कहा कि ये अच्छी खबर है कि एक वैक्सीन को इतने कम समय में मंजूरी मिल गई है। भारत में वैक्सीन अपने तीसरे चरण में हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि आने वाले तीन महीने काफी महत्वपूर्ण हैं।कोरोना वैक्सीन को लेकर अच्छा डेटा उपलब्ध है और टीके बहुत सुरक्षित हैं।

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए देश के हर नागरिक को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। ऐसे में कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य और एम्स के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि भारत में साल के अंत या नए साल की शुरुआत यानि जनवरी माह में कोरोना की वैक्सीन आ जाएगी।

उन्होंने कहा कि शुरुआत में इसके आपात उपयोग की मंजूरी मिल सकती है। हम महामारी से संबंधित बड़े बदलाव की तरफ हैं अगर अलगे 3 महीने तक हम ऐसा करने में सफल रहे तो चीजें बदल जाएंगी। एम्स निदेशक डा. रणदीप गुरेलिया ने कहा कि एक बार बूस्टर डोज देने पर वैक्सीन लोगों के अंदर अच्छी-खासी मात्रा में एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देगी, जिससे वे कई महीनों के लिए सुरक्षित हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अभी यह देखना बाकी है कि वैक्सीन लोगों में किस तरह की प्रतिरोधक क्षमता विकसित करेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास ऐसी वैक्सीन हैं जो ट्रायल के अंतिम स्टेज में हैं। उम्मीद है कि भारतीय नियामक इसके इमर्जेंसी उपयोग की मंजूरी दे देंगे। जिसके बाद हम लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर देंगे।

वैक्सीन कितनी सुरक्षित होगी? सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि  'हमारे पास इस बात को साबित करने के लिए ज्यादा डेटा है कि ये वैक्सीन सेफ हैं। वैक्सीन सेफ्टी से कोई समझौता नहीं किया गया है।' गुलेरिया ने कहा कि  '70-80 हजार वालंटियर्स को यह वैक्सीन दी गई है और किसी पर इस वैक्सीन के गंभीर परिणाम देखने को नहीं मिले हैं और वैक्सीन सेफ है।'

एस्ट्रोजेनिका की कोविशील्ड वैक्सीन ट्रायल पर चेन्नई के एक वॉलिएंटर द्वारा सवाल खड़े करने पर गुलेरिया ने कहा कि यह वैक्सीन के कारण नहीं हुआ होगा बल्कि किसी और वजह से हुआ होगा। उन्होंने कहा कि हमने बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई है।

कुछ लोगों को अन्य बीमारियां हो सकती हैं लेकिन यह वैक्सीन से संबंधित नहीं हो सकती हैं। अब हम कोरोना के मामलों में कमी देख रहे हैं। उम्मीद है यह जारी रहेगी। लेकिन अगले तीन महीने लोगों को काफी एहतियात बरतने की जरूरत है।

इस बात का पर्याप्त डाटा है कि वैक्सीन सुरक्षित है। करीब 70,000-80,000 लोगों को वैक्सीन दी गई है। अब तक वैक्सीन का कोई गंभीर विपरीत असर नहीं हुआ है। वैक्सीन से मृत्युदर में कमी आएगी और बड़ी आबादी को वैक्सीन लगाने से हम वायरस के प्रसार की चेन को तोड़ पाएंगे।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत