Covid cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 26538 नए केस, ओमीक्रोन मामले 797, मुंबई में तीन दिन में 159 रेजिडेंट डॉक्टर पॉजिटिव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 5, 2022 09:28 PM2022-01-05T21:28:25+5:302022-01-05T21:29:49+5:30

Covid cases in Maharashtra: देश की आर्थिक नगरी मुंबई में कोविड-19 के 15,166 नए मामले आए, जो एक दिन में आने वाले मामलों के लिहाज से अबतक का सबसे अधिक आंकड़ा है जबकि मंगलवार के मुकाबले 4,306 मामले अधिक हैं।

Covid cases in Maharashtra 26 538 new cases 8 deaths Omicron case tally 797 including 330 recoveries | Covid cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में 24 घंटे में 26538 नए केस, ओमीक्रोन मामले 797, मुंबई में तीन दिन में 159 रेजिडेंट डॉक्टर पॉजिटिव

चार अप्रैल 2021 को मुंबई में एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 11,163 मामले आए थे।

Highlightsगत 24 घंटे के दौरान तीन मरीजों की संक्रमण से मौत हुई है।मंगलवार को मुंबई में 10,860 मामले आए थे।अबतक मुंबई में 8,33,628 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

Covid cases in Maharashtra: महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26538 नये मामले सामने आए जबकि आठ मरीजों की बीमारी से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नये मामले पिछले दिन की तुलना में 43.71 प्रतिशत बढ़ गए।

विभाग ने बताया कि नये मामलों के साथ, राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 67,57,032 हो गए जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,41,581 हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक स्वरूप ओमीक्रोन के भी 144 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले 797 हो गए हैं। मंगलवार को, महाराष्ट्र में 18,466 नये मामले आए थे और 20 मरीजों की मौत हुई थी।

मुंबई में महाराष्ट्र सरकार और नगर निकाय द्वारा संचालित अस्पतालों के 159 रेजिडेंट डॉक्टर तीन दिन में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स की जेजे अस्पताल इकाई के प्रमुख गणेश सोलुंके ने बताया कि मध्य मुंबई स्थिति सरकारी अस्पताल के 62 रेजिडेंट डॉक्टर पिछले 72 घंटे में कोविड से संक्रमित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल में 40, लोकमान्य तिलक महानगर पालिका सर्वसाधरण अस्पताल में 50 और आरएन कूपर अस्पताल में सात अन्य डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। तीनों अस्पताल बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा चलाए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि पास के शहर में ठाणे महानगर पालिका द्वारा संचालित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल के आठ रेजिडेंट डॉक्टर संक्रमित हुए हैं। महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मंगलवार को कहा था कि महाराष्ट्र सरकार और नगर निकायों द्वारा संचालित अस्पतालों के 170 रेजिडेंट डॉक्टर बीते दो दिन में संक्रमित हुए हैं।

Web Title: Covid cases in Maharashtra 26 538 new cases 8 deaths Omicron case tally 797 including 330 recoveries

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे