लाइव न्यूज़ :

महीनेभर बाद बाबा रामदेव ने 'कोरोनिल दवाई' पर दिया बयान, कहा- हर दिन 10 लाख पैकेट की हो रही है मांग

By भाषा | Updated: August 6, 2020 06:00 IST

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच जून 2020 में  योग गुरु रामदेव ने पतंजलि आयुर्वेद द्वारा बनाई गई कोरोनिल दवाई को लेकर दावा किया था कि ये कोविड-19 के इलाज में कारगर साबित होगी। जिसके बाद इसकी ब्रिकी पर सरकार ने रोक लगा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि पतंजलि कोरोनिल उत्पाद को केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा के बेच सकती है।जून में रामदेव ने दावा किया था कि कोरोनिल कोविड-19 रोगियों को ठीक कर सकता है।

नई दिल्ली:  योग गुरु रामदेव के मुताबिक पतंजलि आयुर्वेद को कोविड-19 की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली विवादित दवा कोरोनिल के लिए हर दिन 10 लाख पैकेट की मांग मिल रही है। रामदेव ने बुधवार (5 अगस्त) को कहा कि हरिद्वार स्थित यह कंपनी मांग को पूरा करने के लिए जूझ रही है, क्योंकि फिलहाल वह हर दिन सिर्फ एक लाख पैकेट की आपूर्ति कर पा रही है।

उन्होंने दावा किया, ‘‘आज हमारे पास प्रतिदिन कोरोनिल के 10 लाख पैकेट की मांग है और हम केवल एक लाख की आपूर्ति कर पार रहे हैं।’’ रामदेव ने कहा कि पंतंजलि आयुर्वेद ने इसकी कीमत केवल 500 रुपये रखी थी। उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के दौर में अगर हमने इसकी अधिक कीमत, यहां तक कि 5000 रुपये लगाई होती तो भी हम आसानी से 5,000 करोड़ रुपये तक कमा सकते थे। लेकिन हमने ऐसा नहीं किया गया।’’

बाबा रामदेव (" title="योग गुरु बाबा रामदेव ("/>
योग गुरु बाबा रामदेव (

रामदेव उद्योग संस्था एसोचैन द्वारा आयोजित कार्यक्रम ‘आत्म निर्भर भारत- वोकल फॉर लोकल’ को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जून में रामदेव ने दावा किया था कि कोरोनिल कोविड-19 रोगियों को ठीक कर सकता है।

हालांकि, आयुष मंत्रालय ने तुरंत इसे बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया और बाद में केंद्रीय मंत्रालय ने कहा कि पतंजलि इस उत्पाद को केवल प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की दवा के बेच सकती है और कोविड-19 के इलाज के रूप में इसे नहीं बेचा जा सकता। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अपने गाय के घी को 1,300-1,400 करोड़ रुपये का सालाना ब्रांड बनाया है।’’ पतंजलि समूह का अनुमानित कारोबार लगभग 10,500 करोड़ है।

टॅग्स :बाबा रामदेवकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतVIDEO: रामदेव ने मीडिया के मंच पर ही पत्रकार को कुश्ती के लिए किया चैलेंज, फिर दे डाली दी पटकनी, देखें

भारतसीएम डॉ. मोहन यादव ने अपने सुपुत्र का पाणिग्रहण संस्कार सामूहिक विवाह समारोह में कर मिसाल प्रस्तुत की, स्वामी रामदेव ने मंत्रोच्चार के साथ सम्पन्न कराया 21 जोड़ों का विवाह संस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील