लाइव न्यूज़ :

संक्रमण फैलने के खतरे के चलते डायपर पहनकर और सत्तू पीकर कर रहे कोरोना पीड़ितों की सेवा

By संतोष ठाकुर | Updated: April 10, 2020 07:32 IST

दिल्ली के एम्स और राममनोहर लोहिया अस्पताल में सुरक्षा कार्य से जुड़ी एजेंसियों के दो अलग-अलग अधिकारियों ने कहा कि कई गार्ड कोरोना वार्ड के बाहर तैनात हैं.

Open in App
ठळक मुद्देकई ऐसे लोग भी मरीजों की सेवा कर रहे हैं जिनको लेकर फिलहाल जनता कम ही जानती है. ये वे लोग हैं जो यहां पर विभिन्न सेवा देने वाली एजेंसियों के कर्मचारी हैं और दैनिक कार्य में अस्पताल प्रशासन की मदद करते हैं.

नई दिल्ली: अस्पताल में डॉक्टर, नर्स और तकनीकी स्टाफ के साथ ही कई ऐसे लोग भी मरीजों की सेवा कर रहे हैं जिनको लेकर फिलहाल जनता कम ही जानती है. ये वे लोग हैं जो यहां पर विभिन्न सेवा देने वाली एजेंसियों के कर्मचारी हैं और दैनिक कार्य में अस्पताल प्रशासन की मदद करते हैं. इनमें सफाई कर्मचारी, सुरक्षा गार्ड शामिल हैं. लंबे समय तक डयूटी करने और एक बार अस्पताल आने के बाद बार-बार बाहर जाने पर संक्रमण फैलने का खतरा देखते हुए ये कर्मचारी बुजुर्गों वाले डायपर पहन रहे हैं. लंबी अवधि के दौरान भूख न सताए इसके लिए सत्तू का शरबत पीकर या फिर लिट्टी खाकर यह ड्यूटी पर लगातार मुस्तैद बने हुए हैं.दिल्ली के एम्स और राममनोहर लोहिया अस्पताल में सुरक्षा कार्य से जुड़ी एजेंसियों के दो अलग-अलग अधिकारियों ने कहा कि कई गार्ड कोरोना वार्ड के बाहर तैनात हैं. इनको कई बार वार्ड के अंदर भी जाना होता है. ऐसे में सैनिटाइजर का ये लोग लगातार प्रयोग कर रहे हैं और मास्क लगा रहे हैं. लेकिन कई गार्ड के पास एन-95 मास्क नहीं है. जबकि इनको भी उतना ही खतरा है. अस्पताल प्रशासन को इन्हें तुरंत ये मास्क देने चाहिए.एक निजी सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि हमारे गार्ड का समर्पण भी कम नहीं है. उन्हें लगातार शौचालय न जाना पड़े या कठिन समय में उन्हें अपना डयूटी स्थल छोड़कर जाने की समस्या नहीं हो इसके लिए कई गार्ड बुजुर्गों के उपयोग में लाए जाने वाले डायपर पहन रहे हैं. अस्पताल में सफाई कार्य के लिए तैनात एक निजी एजेंसी के कर्मचारी ने कहा कि हमें अस्पताल प्रशासन ने कहा है कि सफाई लगातार करनी है. बार-बार बाहर नहीं जाना है. ऐसे में अपनी और दूसरों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है. ऐसे में लंबी डयूटी के दौरान भूख मिटाने के लिए हम अधिकतर साथ लाया पानी या फिर सत्तू का घोल या लिट्टी खाते हैं.

बीमा की मांग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने झाड़ा पल्ला

कर्मचारी ने कहा कि हम सरकार से ज्यादा कुछ नहीं मांग रहे हैं लेकिन हमारा अनुरोध है कि हमें भी बीमा कवर दिया जाए. हमारी एजेंसी अलग से कोई बीमा नहीं दे रही है. जब डॉक्टर, नर्स, तकनीशियनों और पुलिस के लिए 50 लाख रुपए और एक करोड़ रुपए का बीमा है तो फिर हमारे लिए 5 लाख रुपए तक का बीमा तो किया जा सकता है. एलपीजी डिलीवरी मैन तक को सरकार 5 लाख रुपए का बीमा दे रही है. इस बारे में बात करने पर स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि यह जिम्मेदारी सुरक्षा एजेंसी या अन्य सेवा देने वाली एजेंसी की है कि वे अपने कर्मियों को उचित बीमा दे. कोरोना को मौजूदा बीमा में शामिल किया जा सकता है. उन्हें अपनी बीमा कंपनी से बात करनी चाहिए. ऐसा नहीं होने पर संबंधित राज्य सरकार को इनके बारे में सोचना चाहिए. 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील