COVID-19: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचा कोरोना वायरस, एक शख्स पाया गया संक्रमित

By भाषा | Published: March 26, 2020 10:26 PM2020-03-26T22:26:10+5:302020-03-26T22:26:10+5:30

मुख्य सचिव चेतन सांघी ने बताया कि मायाबंदर निवासी यह व्यक्ति 24 मार्च को कोलकाता से लौटा था। इस बीमारी के लिए नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने बताया कि मरीज का यहां जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

COVID 19: A person was found infected with Coronavirus in Andaman and Nicobar Islands | COVID-19: अंडमान निकोबार द्वीप समूह पहुंचा कोरोना वायरस, एक शख्स पाया गया संक्रमित

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsअंडमान निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी का यह पहला मामला है। मुख्य सचिव चेतन सांघी ने बताया कि मायाबंदर निवासी यह व्यक्ति 24 मार्च को कोलकाता से लौटा था। इस बीमारी के लिए नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने बताया कि मरीज का यहां जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अंडमान निकोबार द्वीप समूह में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। इस केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी का यह पहला मामला है।

मुख्य सचिव चेतन सांघी ने बताया कि मायाबंदर निवासी यह व्यक्ति 24 मार्च को कोलकाता से लौटा था। इस बीमारी के लिए नोडल अधिकारी अविजित रॉय ने बताया कि मरीज का यहां जीबी पंत अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उसका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने बताया कि उसकी स्थिति स्थिर है। राय ने बताया कि रोगी के साथ यात्रा करने वाले विमान के सभी 55 यात्रियों को पृथक किया गया है। उन्होंने बताया कि उस दिन ड्यूटी पर रहे हवाई अड्डे के कर्मचारियों को भी कोरोना वायरस के लिए जांच कराने को कहा गया है।

Web Title: COVID 19: A person was found infected with Coronavirus in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे