कोविड-19: 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी पात्र आबादी को लगी कोरोना की पहली डोज

By रुस्तम राणा | Published: February 3, 2022 04:41 PM2022-02-03T16:41:40+5:302022-02-03T16:49:28+5:30

देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को बताते हुए मंत्रालय ने कहा, देश के 34 राज्य मामलों और सकारात्मकता दर में गिरावट दर्ज कर रहे हैं।

COVID-19 16 States/UTs have achieved 100% first dose vaccination coverage, 4 States/UTs between 96-99% Ministry of Health | कोविड-19: 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी पात्र आबादी को लगी कोरोना की पहली डोज

कोविड-19: 16 राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों में 100 फीसदी पात्र आबादी को लगी कोरोना की पहली डोज

Highlights4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण यह आंकड़ा  96-99 फीसदी तक पहुंच चुका हैदेश के 34 राज्य मामलों और सकारात्मकता दर में गिरावट दर्ज कर रहे हैं

नई दिल्ली: देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण अभियान को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को अच्छी खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश के 16 ऐसे राज्य/केंद्र शासित प्रदेश हैं जहां 100 फीसदी पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 

इसके साथ ही 4 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण यह आंकड़ा  96-99 फीसदी तक पहुंच चुका है। वहीं देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति को बताते हुए मंत्रालय ने कहा, देश के 34 राज्य मामलों और सकारात्मकता दर में गिरावट दर्ज कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी कि केरल और मिजोरम में मामलों की संख्या और सकारात्मकता में वृद्धि देखी जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कहा, अब तक लगभग 167.88 करोड़ वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराई गई हैं। पहली डोज़ से 18 से अधिक आयु वर्ग की 96% आबादी को कवर किया गया है। दूसरी डोज़ 76% पात्र आबादी को लगाई गई है। 15-18 आयु वर्ग की 65% आबादी को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई है।

इससे पहले उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,72,433 कोविड मामले दर्ज़ किए गए हैं। 8 राज्यों में 50 हज़ार से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, 12 राज्यों में 10-50 हज़ार सक्रिय मामले हैं। केरल अकेला राज्य हैं जहां सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है।

लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश में कोविड मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। पिछले एक सप्ताह में प्रतिदिन औसत मामलों की संख्या  2.04 लाख है। सक्रिय मामले देश में 15,33,000 हैं। पॉजिटिविटी रेट भी पिछले सप्ताह 12.98% दर्ज़ की गई।

Web Title: COVID-19 16 States/UTs have achieved 100% first dose vaccination coverage, 4 States/UTs between 96-99% Ministry of Health

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे