लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने 38 वर्ष पुराने मामले में उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील खारिज की

By भाषा | Updated: December 24, 2021 13:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर उच्चतम न्यायालय ने पटना उच्च न्यायालय के उस फैसले के खिलाफ दायर एक अपील खारिज कर दी है जिसमें 38 साल पुराने मामले में एक व्यक्ति की दोषसिद्धि एवं आजीवन कारावास में बदलाव करते हुए उसे पांच साल की सजा कर दिया गया था। इस मामले में फसल की चराई को लेकर हुई मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

न्यायमूर्ति यू यू ललित, न्यायमूर्ति एस आर भट और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा किया गया आकलन ‘‘शायद उदारता बरतते हुए किया गया’’ था। पीठ ने अगस्त 2019 के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया।

पीठ ने 14 दिसंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘हमें उच्च न्यायालय के फैसले और आदेश में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नहीं दिखता। तदनुसार अपील खारिज की जाती है।’’ शीर्ष अदालत ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ दोषी की अपील पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।

याचिकाकर्ता और कुछ अन्य आरोपियों को बिहार की एक निचली अदालत ने हत्या सहित अन्य अपराधों के लिए दोषी ठहराया था और इस मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद उन्होंने निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए उच्च न्यायालय का रुख किया था।

उच्च न्यायालय ने अपने फैसले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत कथित अपराध के लिए एक आरोपी की सजा को धारा 304 भाग 1 (गैर इरादतन हत्या) में बदल दिया था और उसे पांच साल जेल की सजा सुनाई थी। उच्च न्यायालय ने अन्य सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए दोषी ने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया।

शीर्ष अदालत ने कहा कि अन्य आरोपियों को बरी करना चुनौती के अधीन नहीं है और यह अंतिम रूप ले चुका है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना फरवरी 1983 में हुई थी जब फसल चराने के मुद्दे पर हाथापाई हुई थी। इस हाथापाई में एक व्यक्ति को चोट आयी थीं और जांच के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं