लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक! बिहार में महिला को किया गया अर्धनग्न, बाल काटकर जबरन भरवाई मांग

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 21, 2020 16:35 IST

बिहार में प्रेम प्रसंग में भागी एक लड़की के परिजनों ने आरोपी लड़के के घर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और...

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के दरभंगा में शर्मनाक वाकया।महिला के साथ की गई बदसलूकी।नग्न करने की कोशिश, जबरन भरवाई गई मांग।

बिहार के दरभंगा जिले से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां दबंगों ने एक 50 वर्षीय महिला को ना सिर्फ पीटा, बल्कि उसके बाल काटे और अर्धनग्न भी किया। क्रूरता यहीं नहीं रुकी, बल्कि अनुसूचित जाति के एक दिव्यांग के हाथों महिला की मांग में जबरन सिंदूर भरवाकर माला पहनवा दी गई।

घर से भागा प्रेमी युगल, कराया गया लड़के के परिवार के खिलाफ केस दर्ज

ये मामला घनश्यामपुर थानाक्षेत्र के गांव की है, जहां एक छात्रा का पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच प्रेमी युगल घर से भाग गया, जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के समेत उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

प्रेमी युगल ने भेजा शादी का वीडियो

प्रेमी युगल को जब इस बात की जानकारी मिली, तो उसने अपनी शादी का वाडियो सोशल मीडिया के जरिए भेजा। ये बताने की कोशिश की गई कि लड़की ने सहमति से शादी की है और इसमें अपहरण की कोई घटना नहीं है।

लड़की वालों ने किया जमकर हंगामा, महिला के साथ दरिंदगी

इसके बाद लड़की के परिवार वालों ने लड़के के घर जाकर खूब हंगामा किया। इस दौरान मानवता की सारी हदें पार करते हुए लड़के की मां के साथ ज्यादती की गई। महिला को निर्वस्त्र करने तक की कोशिश की गई।

पीड़ित परिवार के घर पुलिस फोर्स तैनात

इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए 2 युवकों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

तेजस्वी यादव ने साधा सीएम नीतीश कुमार पर निशाना

इस शर्मनाक घटना पर बिहार में राजनीति भी तेज हो चुकी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब मांगा है। तेजस्वी ने ट्वीट किया, "कानून को धत्ता बताने वाली ऐसी घटना पर महाजंगलराज के महाराजा का बयान अपेक्षित है। दरभंगा जिले में 50 वर्षीय महिला के साथ मारपीट और अर्द्धनग्न कर उसके बाल काट दिए गए। जबरन एक महादलित के हाथों महिला की मांग में सिंदूर भरवा माला पहना दी गई। कानून मौन है क्योंकि महाजंगलराज है।"

टॅग्स :बिहारक्राइमनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे