लाइव न्यूज़ :

इंदौर में पुलिसकर्मियों पर भी कोरोना का कहर, अब तक 50 से ज्यादा हो चुके हैं पॉजिटिव, जानिए शहर का हाल

By मुकेश मिश्रा | Updated: August 17, 2020 11:35 IST

इंदौर में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। वहीं, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो चुके हैं। 16 अगस्त को जिले में 245 नए मरीज मिले।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के आंकड़े को पार कर गई हैइंदौर में मृत्युदर अब भी ज्यादा, सोमवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 3.42 फीसद दर्ज की गई

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की चपेट में लगातार पुलिसकर्मी भी आ रहे हैं। शनिवार रात एक और थाना प्रभारी इस वायरस की चपेट में आ गए। एमआईजी थाने के टीआई विजय सिसौदिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद उन्होंने सैंपल दिए थे, रात में कोरोना की पुष्टि होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। एमआईजी थाना प्रभारी बनने के पहले विजय सिसौदिया के पास भंवरकुआं का प्रभार था। उससे पहले वे द्वारकापुरी टीआई थे।

इंदौर में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी संक्रमित

सिसौदिया के पहले भी कई पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें जूनी थाना प्रभारी रहे देवेंद्र चन्द्रवंशी की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कोरोना की चपेट में आए खजराना टीआई संतोष सिंह, तुकोगंज के पूर्व टीआई निर्मल श्रीवास, एरोड्रम टीआई राहुल शर्मा, महू एसपी अमित तोलानी कोरोना को मात दे चुके हैं। 

वहीं, तुकोगंज के सब इंस्पेक्टर केशव कुशवाह के साथ ही छोटी ग्वालटोली, चंदन नगर, रावजी बाजार, खजराना, जूनी इंदौर, एमआईजी, पुलिस कंट्रोल रूम, क्राइम ब्रांच, जेलकर्मियों को मिला दिया जाए तो अब तक 50 से ज्याद जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

इंदौर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार के पार

वही जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10,049 को पार कर गया है। रविवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार 16 अगस्त को अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 245 नए मरीज मिले है। वही दो मौत भी हुई है।

पिछले केवल पांच दिन में मरीजों का आंकड़ा 9 से 10 हजार तक पहुंच गया है। एक्टिव मरीज की संख्या 3087 है। 6618 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में सोमवार सुबह की स्थिति में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर 3.42 फीसद दर्ज की गई जो 1.92 प्रतिशत के मौजूदा राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। यह दर जिले में महामारी के प्रकोप की शुरूआत से ही राष्ट्रीय औसत के मुकाबले अधिक बनी हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशइंदौरकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर