Coronavirus: टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना के एक लाख से अधिक नए केस

By विनीत कुमार | Published: April 5, 2021 07:34 AM2021-04-05T07:34:19+5:302021-04-05T08:39:17+5:30

Coronavirus Update: भारत में कोरोना महामारी अब बेकाबू होती नजर आ रही है। देश में पहली बार एक लाख से अधिक नए केस 24 घंटे में सामने आए हैं। वहीं, 450 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

Coronavirus update India first time new covid-19 cases crosses one lakh mark in one day | Coronavirus: टूटे पिछले सभी रिकॉर्ड, भारत में पहली बार एक दिन में कोरोना के एक लाख से अधिक नए केस

भारत में कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक नए केस (फाइल फोटो)

Highlightsभारत में 4 अप्रैल को कोरोना के एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए, 450 से अधिक की मौतमहामारी शुरू होने के बाद ये पहली बार है जब भारत में इतने मामले सामने आएअमेरिका के बाद भारत दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां एक दिन में एक लाख से अधिक केस सामने आए हैं

कोरोना महामारी शुरू होने के बाद भारत में पहली बार एक दिन में 1 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। विभिन्न राज्यों से आई रिपोर्ट के अनुसार भारत में रविवार को कुल 1.03 लाख मामले सामने आए हैं। केंद्र की ओर से अभी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।

बहरहाल, नए अपडेट के साथ ही अमेरिका के बाद भारत दुनिया का दूसरा ऐसा देश बन गया है जहां एक दिन में एक लाख से अधिक केस आए हैं। महाराष्ट्र में रविवार को सबसे अधिक एक दिन में कोरोना के 57,074 केस सामने आए।

भारत में इससे पहले कोरोना से सबसे अधिक केस पिछले साल 17 सितंबर सामने आए थे। उस समय 98 हजार से अधिक केस एक दिन में दर्ज किए गए थे।

भारत में एक्टिव केस 7 लाख के पार

भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच रोज तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 7 लाख के पार जा पहुंची है। केवल तीन दिन पहले ही एक्टिव मरीजों की 6 लाख हुई है।

भारत में केवल 29 मार्च से 4 अप्रैल के बीच की बात करें तो 5 लाख 48 हजार 625 नए केस सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 2974 लोगों की मौत भी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार केवल रविवार (4 अप्रैल) को ही कोरोना से रिकॉर्ड 477 लोगों की मौत दर्ज की गई।

Coronavirus: महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में कितने केस

महाराष्ट्र में पहली बार रविवार को 50 हजार से अधिक नए केस रविवार को सामने आए। मुंबई में ही 11,206 नए केस मिले जो अब तक का सबसे अधिक है। इसी के साथ महाराष्ट्र में कुल कोरोना से संक्रमित हो चुके लोगों का आंकड़ा 30 लाख के पार चला गया है। वहीं 222 और लोगों की मौत से कुल मृतक संख्या बढ़कर 55,878 हो गई है।

महाराष्ट्र के अलावा मध्य प्रदेश में 3,178 नए केस मिले। इसके अलावा गुजरात में 2875, यूपी में 4164 और दिल्ली में 4033 नए मामले सामने आए। हालात को देखते हुए महाराष्ट्र में वीकेंड पर लॉकडाउन की घोषण कर दी गई है। वहीं नाइट कर्फ्यू और दिन में धारा 144 लगाने की घोषणा की गई है।

Web Title: Coronavirus update India first time new covid-19 cases crosses one lakh mark in one day

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे