लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: राजस्थान में 80 नये मामलों के बाद कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या हुई 1431, जानें कहां कितने मरीज

By भाषा | Updated: April 19, 2020 16:40 IST

Open in App
ठळक मुद्देराज्य में अब तक संक्रमित मरीजों में से सबसे अधिक 13 मौत राजधानी जयपुर में दर्ज की गई है।आज दो बजे तक जयपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 526 हो गई है।

जयपुर: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत हो गयी है,वहीं रविवार को दो बजे तक 80 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या 1431 हो गयी है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया,‘‘जयपुर के राजापार्क निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को सी के बिरला अस्पताल में मौत हो गई। उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 22 हो गयी।’’

उन्होंने बताया कि रविवार दो बजे तक संक्रमण के 80 नये मामले सामने आये है। इनमें सवाईमाधोपुर में 4, जोधपुर में 3, जयपुर में 5, नागौर में 11, भरतपुर में 9, भीलवाडा में 1, बीकानेर में दो, और झुंझुनूं में एक संक्रमित मरीज शामिल है। इससे अब राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 1431 पहुंच गई है। सिंह ने बताया कि इस बीच 97 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है जबकि इलाज से 205 लोग ठीक हुए हैं।

राज्य में अब तक संक्रमित मरीजों में से सबसे अधिक 13 मौत राजधानी जयपुर में दर्ज की गई है। वहीं दो बजे तक जयपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 526 हो गई है। जोधपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या 210,भरतपुर में 102, कोटा में 99, टोंक में 95,बांसवाडा में 60 और नागौर में 43 संक्रमित मरीज पाये गये है।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 60 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव