लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: बेटे ने मना किया तो तहसीलदार ने किया मृतक का अंतिम संस्कार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 23, 2020 00:00 IST

मध्य प्रदेश के शुजालपुर निवासी स्वर्गीय प्रेम सिंह मेवाड़ा की कोरोना पाजिटिव होने से मृत्यु हो गई थी. उनके बेटे संदीप मेवाड़ा और परिवार वालों ने मृतक की शव लेने से मना कर दिया. अन्य कोई भी व्यक्ति भी शव उठाने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं था. ऐसे में तहसीलदार बैरागढ़ गुलाब सिंह बघेल ने कोरोना संक्रमित मरीज स्वर्गीय प्रेम सिंह मेवाड़ा का मानवता के नाते अंतिम संस्कार कर सच्चा उदाहरण पेश किया.

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. मौत होने के बाद जब प्रशासन ने सारा इंतजाम कर उनके बेटे को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया तो बेटे ने कोरोना के डर से आने से मना कर दिया. ऐसे में तहसीलदार बैरागढ़ गुलाब सिंह बघेल ने कोरोना संक्रमित मरीज स्वर्गीय प्रेम सिंह मेवाड़ा का मानवता के नाते अंतिम संस्कार कर सच्चा उदाहरण पेश किया.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई. मौत होने के बाद जब प्रशासन ने सारा इंतजाम कर उनके बेटे को अंतिम संस्कार के लिए बुलाया तो बेटे ने कोरोना के डर से आने से मना कर दिया. बेटे ने कहा कि प्रशासन ही अंतिम संस्कार कर दे.

मध्य प्रदेश के शुजालपुर निवासी स्वर्गीय प्रेम सिंह मेवाड़ा की कोरोना पाजिटिव होने से मृत्यु हो गई थी. उनके बेटे संदीप मेवाड़ा और परिवार वालों ने मृतक की शव लेने से मना कर दिया. अन्य कोई भी व्यक्ति भी शव उठाने और अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं था. ऐसे में तहसीलदार बैरागढ़ गुलाब सिंह बघेल ने कोरोना संक्रमित मरीज स्वर्गीय प्रेम सिंह मेवाड़ा का मानवता के नाते अंतिम संस्कार कर सच्चा उदाहरण पेश किया.

विगत 2 दिन से प्रेम सिंह मेवाड़ा का शव मर्चुरी में रखा था. उनके परिवार ने शव लेने से मना किया और जिला प्रशासन द्वारा ही अंतिम संस्कार कराने के लिए दबाब बनता रहा. उन्होंने अंतिम समय तक शव को लेने से मना कर दिया, जबकि जिला प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार सारी व्यवस्थाएं कर दी थीं.

पीपीई किट, सेनेटाइजर, ग्लब्स आदि देने के बाद भी मृतक के पुत्र संदीप मेवाड़ा ने मुखाग्नि देने से मना कर दिया, इस निर्णय में मृतक की पत्नी और उनके साले भी साथ थे. इसके बाद सब व्यवस्था होने के बाद जब परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया तो तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल ने मृतक को मुखाग्नि देकर मानवता की मिसाल पेश की. कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने तहसीलदार को शाबासी दी और उनके इस उत्तम कार्य के लिए प्रशंसा की. 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनामध्य प्रदेशभोपाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप