लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: सबसे तगड़ी चोट लगेगी चायवाले के धंधे को?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 11, 2020 07:04 IST

खतरा तो छोटे-बड़े होटलों को भी है. जब लाॅकडाउन हटेगा तो कितने लोग सपरिवार बाहर खाना खाने की रिस्क उठाएंगे. इतना ही नहीं, ऐसी दुकानों, होटलों आदि पर काम करने वाले श्रमिक कहां से मिलेंगे. ऐसी दुकानों, होटलों पर काम करने वाले अधिकतर श्रमिक तो अपने-अपने गांवों में पहुंच गए हैं और वापस कब लौटेंगे, लौटेंगे या नहीं लौटेंगे, यह भी पता नहीं है.

Open in App

हो सकता है, कुछ समय बाद कोरोना वायरस पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाए, लेकिन इसने जिन कामधंधों को चोट पहुंचाई है, वे लंबे समय तक इससे उबर नहीं पाएंगे.

सबसे बड़ा खतरा चाय की थड़ी जैसे धंधों को है. इतना भयानक मंजर देखने के बाद कितने लोग पहले की तरह चाट, गोलगप्पे, इडली-डोसा, पान, वड़ापाव आदि खा पाएंगे? और, ग्राहक नहीं आए तो ये लाखों छोटे व्यवसायी क्या तो कमाएंगे और क्या परिवार को खिलाएंगे.

खतरा तो छोटे-बड़े होटलों को भी है. जब लाॅकडाउन हटेगा तो कितने लोग सपरिवार बाहर खाना खाने की रिस्क उठाएंगे. इतना ही नहीं, ऐसी दुकानों, होटलों आदि पर काम करने वाले श्रमिक कहां से मिलेंगे. ऐसी दुकानों, होटलों पर काम करने वाले अधिकतर श्रमिक तो अपने-अपने गांवों में पहुंच गए हैं और वापस कब लौटेंगे, लौटेंगे या नहीं लौटेंगे, यह भी पता नहीं है.

कोरोना ने डर के मामले में एचआईवी को भी मात दे दी है, क्योंकि एचआईवी संक्रमण के लिए तो संपर्क में आना जरूरी है, लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के लिए तो हाथ मिलाना ही काफी है.

उम्मीद की जानी चाहिए कि मोदी सरकार चाय की दुकान जैसे छोटे व्यवसायियों के लिए कोई पैकेज अवश्य देगी. 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत