लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: लोकसभा सचिवालय में कार्यरत सफाईकर्मी निकला कोविड-19 संक्रमित, अस्पताल में कराया गया भर्ती

By भाषा | Updated: April 22, 2020 05:46 IST

लोकसभा के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''संक्रमित सफाईकर्मी को सेवानिवृत्त होने में दो साल हैं। उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है।'' उसके परिवार के 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, संक्रमित सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

लोकसभा सचिवालय में कार्यरत एक सफाईकर्मी में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक, संक्रमित सफाईकर्मी पिछले कई दिनों से कार्यालय नहीं गया था। उसे बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच के बाद वह कोविड-19 से संक्रमित पाया गया।

लोकसभा के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ''संक्रमित सफाईकर्मी को सेवानिवृत्त होने में दो साल हैं। उसे सफदरजंग अस्पताल के विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है।'' उसके परिवार के 11 सदस्यों की भी कोरोना वायरस की जांच की गई है और परिणाम की प्रतीक्षा की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि संक्रमित का बेटा इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) का संविदा कर्मचारी है और लोकसभा में सुरक्षा यंत्र के वार्षिक रखरखाव में कार्यरत है।

उन्होंने कहा, '' यह उम्मीद की जाती है कि लोकसभा सचिवालय उसके बेटे के संपर्कों का भी पता लगाए।'' स्थानीय निकाय अधिकारियों ने मध्य दिल्ली स्थित उसके घर को सील कर दिया है।

सूत्रों ने कहा कि करीब दस दिन पहले संक्रमित सफाईकर्मी नियमित जांच और हृदय संबंधित बीमारियों के चलते राम मनोहर लोहिया अस्पताल भी गया था। उसके परिवार को लगता है कि शायद इसी दौरान वह संक्रमण की चपेट में आया।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियादिल्ली में कोरोनालोकसभा संसद बिललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया