लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से रिकवरी रेट 43 प्रतिशत, अब तक ठीक हो चुके हैं 1399 लोग

By सुमित राय | Updated: May 9, 2020 16:15 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच 1399 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 1399 लोग ठीक हो चुके हैं।यूपी में कोरोना का रिकवरी रेट 43 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है।उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1800 है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच अच्छी खबर है कि यहां रिकवरी रेट काफी अच्छा है। उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 1399 लोग ठीक हो चुके हैं और यहां रिकवरी रेट 43 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1800 है और 1399 रोगियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट 43 प्रतिशत है, जो राष्ट्रीय औसत 30 प्रतिशत के मुकाबले काफी बेहतर है।"

इसके अलावा अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "प्रदेश में आइसोलेशन सेंटर में भर्ती लोगों की संख्या 1864 है, फैसिलिटी क्वारंटाइन में भर्ती की गए मामलों की कुल संख्या 8722 है। प्रदेश में जो L1, L2, L3 का चिकित्सा ढांचा तैयार किया गया है उसमें अब 53,459 बेड की व्यवस्था कर ली गई है" उन्होंने बताया, "कल 4525 सैंपल की टेस्टिंग की गई, कल 334 पूल लगाए गए, जिसमें से 25 पूल पॉजिटिव आए, अब तक प्रदेश में कुल 1,24,791 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है।"

शनिवार सुबह जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 3214 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 66 लोगों की मौत हो चुकी है और 1387 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी