लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पुणे स्थित रक्षा संस्थान ने संक्रमणमुक्त करने वाला माइक्रोवेव बनाया

By भाषा | Updated: May 1, 2020 05:46 IST

पुणे स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी) ने 'अतुल्य' नाम का एक माइक्रोवेव स्टरलाइजर विकसित किया है जो कोरोना वायरस का विघटन कर सकता है। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी) ने 'अतुल्य' नाम का एक माइक्रोवेव स्टरलाइजर विकसित किया है जो कोरोना वायरस का विघटन कर सकता है। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक, ''इस प्रणाली का मानव सुरक्षा के लिए परीक्षण किया गया जो कि उपयोगी पाया गया।'' डीआईएटी एक डीम्ड विश्वविद्यालय है जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अंतर्गत आता है।

पुणे स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी) ने 'अतुल्य' नाम का एक माइक्रोवेव स्टरलाइजर विकसित किया है जो कोरोना वायरस का विघटन कर सकता है। रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, '' वायरस (अतुल्य के) 56 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर विघटित हो जाता है।'' इसमें कहा गया है कि ‘अतुल्य’ एक किफायती समाधान है, जिसे एक स्थान पर अथवा आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

बयान के मुताबिक, ''इस प्रणाली का मानव सुरक्षा के लिए परीक्षण किया गया जो कि उपयोगी पाया गया।'' डीआईएटी एक डीम्ड विश्वविद्यालय है जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अंतर्गत आता है।

कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। देश में इस वायरस के संक्रमण के 33,600 से अधिक मामले हैं तथा अब तक 1,075 लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनागृह मंत्रालयलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया