लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच सड़क पर बिखरे मिले 100, 200 और 500 के नोट, साजिश या गलती से गिरे पुलिस कर रही है जांच

By भाषा | Updated: April 16, 2020 16:38 IST

सड़क पर बिखरे पडे़ मिले नोट 500, 200 100, 50 और 10 रुपये के मूल्य वर्ग वाले हैं और इनकी कुल कीमत 6,480 रुपये पाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर में गुरुवार को 6,000 रुपये मूल्य से ज्यादा के नोट सड़क पर बिखरे मिले।सड़क पर बिखरे नोटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

इंदौर। देश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में गुरुवार को 6,000 रुपये मूल्य से ज्यादा के नोट सड़क पर बिखरे मिले। शहर में इस बीमारी के तेजी से फैलाव के मद्देनजर चौकन्नी पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क पर बिखरे नोटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

हीरानगर पुलिस थाने के प्रभारी राजीव भदौरिया ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि मुख्य सड़क पर बिखरे पडे़ मिले ये नोट 500, 200 100, 50 और 10 रुपये के मूल्य वर्ग वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के साधन इस्तेमाल करते हुए इन नोटों को जब्त कर लिया गया है। गिनती पर इनकी कुल कीमत 6,480 रुपये पाई गई है।

उन्होंने बताया, "जांच के जरिए पता लगाया जा रहा है कि ये नोट किसी व्यक्ति ने जान-बूझकर बिखेरे थे या किसी शख्स ने इन्हें खो दिया था। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी खंगाला जा रहा है। अभी नोटों को जांच के लिए प्रयोगशाला नहीं भेजा गया है।"

भदौरिया ने बताया कि जिस जगह पर नोट बिखरे मिले थे, उसे इंदौर नगर निगम के अमले ने सावधानी के तौर पर रसायनों का छिड़काव कर संक्रमणमुक्त कर दिया है। इस बीच, आशंकाओं से घिरे क्षेत्रीय रहवासियों ने पुलिस से मांग है कि वह विस्तृत जांच के जरिए पता लगाए कि सड़क पर नोट मिलने की घटना कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने की किसी साजिश का हिस्सा तो नहीं है।

टॅग्स :इंदौरमध्य प्रदेशकोरोना वायरसमध्य प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी