छत्तीसगढ़ के इस शहर में दुकानदारों ने 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' नियम लागू किया

By भाषा | Published: July 13, 2020 05:35 AM2020-07-13T05:35:56+5:302020-07-13T05:35:56+5:30

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों पर एक सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। हालंकि, इसके बावजूद राज्य में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता का अभाव है।

Coronavirus: ‘No mask, no goods’ in Ambikapur Chhattisgarh | छत्तीसगढ़ के इस शहर में दुकानदारों ने 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' नियम लागू किया

'मास्क नहीं तो सामान नहीं' नियम लागू किया गया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम ने शहर में दुकानों से सामान खरीदने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शहर में अब मास्क पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा।

रायपुरः छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर नगर निगम ने शहर में दुकानों से सामान खरीदने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। शहर में अब मास्क पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा। अंबिकापुर नगर निगम के महापौर अजय तिर्की ने रविवार को बताया कि अंबिकापुर शहर में अब सोमवार से 'मास्क नहीं तो सामान नहीं' नियम लागू किया जाएगा। इस नियम के तहत मास्क नहीं पहनने वाले लोगों को सामान नहीं बेचा जाएगा। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की बढ़ते मामले को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 

तिर्की ने बताया कि रविवार को नगर निगम के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों और चेंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसायियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। महापौर ने बताया कि बैठक के दौरान व्यवसायियों ने प्रस्ताव रखा कि कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए शहर में मास्क नहीं तब सामान नहीं नियम लागू किया जाना चाहिए। इस नियम के तहत उन्हीं ग्राहक को सामान दिया जाए जिन्होंने मास्क पहना है। जिन्होंने मास्क नहीं पहना है उन्हें सामान नहीं बेचा जाना चाहिए। 

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं लगाने वालों पर एक सौ रुपये जुर्माना वसूला जा रहा है। हालंकि, इसके बावजूद राज्य में मास्क पहनने को लेकर जागरूकता का अभाव है। तिर्की ने कहा कि मास्क नहीं तब सामान नहीं नियम के लिए सबका सहयोग आवश्यक है। इसके लिए शहर में अभियान शुरू किया जाएगा। 

महापौर ने कहा कि इस बैठक के दौरान यह भी तय किया गया कि शहर में मंगलवार और बुधवार को दो दिन पूरी तरह लॉकडाउन किया जाएगा, ताकि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि अंबिकापुर शहर में मंगलवार को बाजार बंद रहता है। अब यह तय किया गया है कि बुधवार को भी बाजार बंद रहेगा। अंबिकापुर शहर छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले का जिला मुख्यालय है। 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में शनिवार तक 87 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। इनमें से 55 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है तथा 31 लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं इस वायरस से संक्रमित हुए एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

Web Title: Coronavirus: ‘No mask, no goods’ in Ambikapur Chhattisgarh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे