लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झारखंड के देवघर में मिला कोरोना संक्रमण का नया मामला, प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या हुई 57

By अनुराग आनंद | Updated: April 24, 2020 17:27 IST

इससे पहले झारखंड में गुरुवार को सात नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से खलबली मच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़कर 56 हो गई।रांची में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 35 पर पहुंच गई है।

रांची: देश भर में जारी कोरोना महामारी के बीच झारखंड में कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। झारखंड के देवघर में फिर एक कोरोना मरीज मिला है। यह जिले में अबतक का दूसरा कोरोना मरीज है। इस तरह राज्‍य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या बढ़कर 57 हो गई है।

इससे पहले घाटशिला में भी एक रेलवे सुरक्षा बल का जवान कोरोना पॉजिटिव मिला है। खड़गपुर में कोरोना संक्रमण की जांच में इस मरीज को संक्रमित पाया गया है। इधर देवघर का कोरोना वायरस संक्रमित मरीज सूरत से आया है। ट्रैवल हिस्‍ट्री के मुताबिक इस मरीज को 29 मार्च को सारवां के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में क्वाराइंटाइन किया गया था। 

मरीज सारवां के भुरकुंडा गांव का रहने वाला है। यह मरीज आदिवासी समुदाय का है। फिलहाल उसे देवघर स्थित मां ललिता कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

इससे पहले झारखंड में गुरुवार को सात नए कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने से खलबली मच गई है। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या बढ़कर 56 हो गई। जबकि रांची में अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्‍या 35 पर पहुंच गई है।

यहां के हिंदपीढ़ी इलाके से 33 संक्रमितों की पहचान की गई है। रांची के रिम्‍स में सैंपल जांच के दौरान एक दिन में कुल सात मरीज मिले। बताया गया कि कुल 283 सैंपल की जांच की गई, इसमें 276 निगेटिव और 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाझारखंडदेवघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील