लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: तमिलनाडु में कोविड-19 से न्यूरोसर्जन की मौत, राज्य में मृतकों की संख्या बढ़ कर 16 हुई

By भाषा | Updated: April 20, 2020 00:41 IST

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर की हालत पिछले कई दिन से नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने बताया कि सर्जन की मौत कोविड-19 संक्रमण से हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के एक निजी अस्पताल में 55 वर्षीय एक न्यूरोसर्जन की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई अस्पताल सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर की हालत पिछले कई दिन से नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने बताया कि सर्जन की मौत कोविड-19 संक्रमण से हुई है।

तमिलनाडु के एक निजी अस्पताल में 55 वर्षीय एक न्यूरोसर्जन की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अस्पताल सूत्रों ने पीटीआई भाषा को बताया कि डॉक्टर की हालत पिछले कई दिन से नाजुक थी और वह वेंटिलेटर पर थे। उन्होंने बताया कि सर्जन की मौत कोविड-19 संक्रमण से हुई है।

न्यूरोसर्जन शहर के एक निजी अस्पताल के मुख्य डॉक्टर और निदेशक भी थे। उन्होंने बताया कि डॉक्टर की बेटी का भी उसी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

गौरतलब है कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिला निवासी एक अस्थि रोग विशेषज्ञ की हाल ही में चेन्नई में कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई थी। न्यूरोसर्जन की मौत के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 16 हो गई है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियातमिलनाडुलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया