लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोरोना वायरस से 3 और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 30 पहुंची, कुल 249 केस

By भाषा | Updated: April 11, 2020 08:55 IST

मध्य प्रदेश में अब तक 40 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में 30, उज्जैन में पांच, खरगोन में दो एवं भोपाल, देवास एवं छिंदवाड़ा में एक-एक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है। मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 440 पार पहुंच गई है.

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के बाद तीन और मरीजों के दम तोड़ने से मौत का आंकड़ा 30 पहुंच गया है। शहर में अब तक इस महामारी के 249 मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 14 नये मामले सामने आये हैं।  

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती 75 वर्षीय वृद्ध महिला, 66 वर्षीय बुजुर्ग पुरुष और 52 वर्षीय पुरुष ने पिछले तीन दिन के दौरान दम तोड़ा। अधिकारी ने बताया कि प्रयोगशाला से आयी जांच रिपोर्ट में तीनों मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे। इनमें से दो मरीजों को श्वसन तंत्र संबंधी रोग (सीओपीडी) और मधुमेह सरीखी पुरानी बीमारियां भी थीं।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 18 दिन के दौरान शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के 249 मरीज मिले हैं। इनमें से 30 लोग इलाज के दौरान दम तोड़ चुके हैं। यानी फिलहाल शहर में कोविड-19 के मरीजों की मरीजों की मृत्यु दर 12 प्रतिशत के आस-पास है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर पिछले कई दिन से राष्ट्रीय स्तर के मुकाबले कहीं ज्यादा बनी हुई है। इंदौर में कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

मध्य प्रदेश में बढ़े मामले

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 44 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 470 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोविड—19 के लिए पिछले 24 घंटों में 21 मामले पॉजिटिव आये हैं। इसी के साथ भोपाल में इस महामारी की चपेट में आये मरीजों की संख्या बढ़कर अब 119 हो गई है। 

टॅग्स :सीओवीआईडी-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाइंदौरमध्य प्रदेशडॉक्टरकोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव