लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: दिल्ली में अब तक 400 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी पाए गए कोरोना वायरस से संक्रमित: सत्येंद्र जैन

By भाषा | Updated: May 14, 2020 05:45 IST

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,998 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय राजधानी में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी। जैन ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 106 तक पहुंच गई।

राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जैन ने संवाददाताओं से कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 20 मरीजों की मौत हो गई, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 106 तक पहुंच गई।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, '' अब तक 400 से अधिक स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।''

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बुधवार को संक्रमण के 359 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 7,998 हो गई।

बुधवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि अस्पतालों से प्राप्त विवरण के अनुसार ये 20 मौत अप्रैल और मई के दौरान हुईं और कोविड-19 के मौत संबंधी मामलों के लिए गठित समिति ने इसका ऑडिट किया।

जैन ने कहा, '' सामने आए 20 मौतों के मामले अस्पतालों की ओर से भेजे गए मौत के विवरण पर आधारित हैं।'' 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्ली में कोरोनालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां