लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: इलेक्ट्रानिक्स और आईटी मंत्रालय का गृह मंत्रालय को सुझाव- मोबाइल फोन, पीसी को आवश्यक वस्तुओं की सूची में शामिल करें

By भाषा | Updated: April 23, 2020 05:45 IST

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय में सचिव अजय साहनी ने 20 अप्रैल को गृह मंत्रालय सचिव अजय कुमार भल्ला को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मोबाइल फोन सं संबंधित तमाम उपकरणों को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शामिल करने का सुझाव दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को यह सुझाव दिया है कि उसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्टोरेज उपकरण और अन्य संबंधित उत्पादों को ‘‘आवश्यक वस्तुओं’ की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिये।इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय में सचिव अजय साहनी ने 20 अप्रैल को गृह मंत्रालय सचिव अजय कुमार भल्ला को इस संबंध में पत्र लिखा है।

इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय को यह सुझाव दिया है कि उसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप, स्टोरेज उपकरण और अन्य संबंधित उत्पादों को ‘‘आवश्यक वस्तुओं’ की श्रेणी में शामिल किया जाना चाहिये। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय में सचिव अजय साहनी ने 20 अप्रैल को गृह मंत्रालय सचिव अजय कुमार भल्ला को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने मोबाइल फोन सं संबंधित तमाम उपकरणों को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शामिल करने का सुझाव दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने आईटी हार्डवेयर उपकरणों के विनिर्माण की भी मंजूरी देने को कहा है। साहनी ने कहा है कि घर से काम करने के मामले में इन सभी उत्पादों की जरूरत है। मोबाइल फोन को आवश्यक वस्तुओं की श्रेणी में शामिल करने से ई- कामर्स कंपनियों और खुदरा स्टोरों को इस प्रकार के उत्पादों की लॉकडाउन के दौरान बिक्री करने की अनुमति मिल जायेगी।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागृह मंत्रालयकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारत30-34 साल के करियर में केवल एक ही पदोन्नति?, सीआईएसएफ के 500 से अधिक निरीक्षकों ने “निष्पक्ष” कैडर समीक्षा की मांग की

भारतवंदे मातरम के लिए सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, हर किसी को पालन करना अनिवार्य; जानें

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया