कोरोना से बदतर होते हालात! 20 राज्य लॉकडाउन के साये में, 21 राज्यों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

By हरीश गुप्ता | Published: May 9, 2021 07:35 AM2021-05-09T07:35:22+5:302021-05-09T07:41:52+5:30

Coronavirus: कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में जारी है। कई राज्यों में लॉकडाउन या सख्त प्रतिबंध लागू हैं। इसके बावजूद नए मामलों वृद्धि जारी है।

Coronavirus lockdows 20 state in restrictions and infection rate in 21 states more than 15 percent | कोरोना से बदतर होते हालात! 20 राज्य लॉकडाउन के साये में, 21 राज्यों में संक्रमण दर 10 प्रतिशत से अधिक

कोरोना से देश के कई राज्यों लॉकडाउन जैसे हालात (फाइल फोटो)

Highlightsकोरोना की रोकथाम के लिए कई जानकार कर रहे हैं राष्ट्रीय स्तर पर पूर्ण लॉकडाउन लगाने की मांगदेश में अभी करीब 20 राज्य पहले ही लॉकडाउन या बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगा चुके हैंकर्नाटक के हालात भी चिंताजनक, कोरोना के नए 'हॉट स्पॉट' के रूप में उभरा है हाल में ये राज्य

एक ओर जहां विशेषज्ञ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस बात के लिए दबाव बना रहे हैं कि वे घातक कोविड की दूसरी लहर की श्रृंखला को तोड़ने के लिए तुरंत राष्ट्रीय लॉकडाउन की घोषणा करें तो दूसरी ओर विभिन्न राज्य एक के बाद एक अपने यहां पूर्ण लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाते जा रहे हैं।

देश के 21 राज्यों में जहां 21 अप्रैल से 4 मई के बीच संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से अधिक थी, उनमें से 20 राज्य पहले ही 27 अप्रैल के बाद से अपने यहां लॉकडाउन या बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगा चुके हैं।

इन राज्यों में गोवा भी शामिल हो सकता है जहां 4 मई को संक्रमण दर 41 प्रतिशत के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। उत्तराखंड कुंभ मेले की कीमत बड़े पैमाने पर चुका रहा है। इसने एक दिन में सबसे अधिक मौतों के साथ ही 15 प्रतिशत की संक्रमण दर देखी है। राज्य में अब बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। कोरोना कर्फ्यू के साथ पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है।

राजस्थान, केरल के बाद कर्नाटक बना हॉट स्पॉट

राजस्थान सरकार ने 10 से 24 मई के बीच सख्त लॉकडाउन की घोषणा की है। एमके स्टालिन ने सीएम पद संभालने के तुरंत बाद तमिलनाडु में दो सप्ताह के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है। 

वहीं केरल में भी 16 मई तक लॉकडाउन लगाया है। प्रतिबंध लगाने वाले राज्यों की सूची में कर्नाटक नवीनतम राज्य है। यह राज्य कोरोना के नए हॉट स्पॉट के रूप में उभरने के बाद सख्त लॉकडाउन की जद में आया है।

ममता बनर्जी ने शुक्रवार से ही कोविड के प्रसार को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। अतिरिक्त प्रतिबंध लागू करने के साथ ही राज्य में लोकल ट्रेन सेवाओं को भी निलंबित किया गया है।

असम में सप्ताहांत लॉकडाउन और रात में कर्फ्यू जैसे सख्त कोविड प्रतिबंध हैं। दिल्ली में लॉकडाउन 10 मई तक है तो महाराष्ट्र में 15 मई, बिहार में 15 मई, ओडिशा 19 मई तक और झारखंड में 13 मई तक पूर्ण लॉकडाउन हैं।

Web Title: Coronavirus lockdows 20 state in restrictions and infection rate in 21 states more than 15 percent

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे