लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Ki Taja Khabar: थैलियों में थूक भर घरों में फेंकती नजर आईं महिलाएं, एरिया को किया जा रहा सैनिटाइज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 13, 2020 13:53 IST

राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों तथा संस्थानों में थूकने पर शुक्रवार (10 अप्रैल) को तुरन्त प्रभाव से रोक लगा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देवल्लभवाड़ी इलाके में कुछ महिलाओं को थैलियों में थूक भर कर घरों में फेंकते देखा गया। इन आदेशों की अवहेलना करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस का संक्रमण को रोकने के लिए कुछ सख्त कानून बनाए गए हैं। कई जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद राजस्थान के वल्लभवाड़ी इलाके में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ इलाकों में थैलियों में थूक भर कर घरों में फेंकती कुछ महिलाएं सीसीटीवी में कैद की गई हैं। इसके बाद से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

समाचार एजेंसी एएऩआई ने गुमानपुरा सर्किल इंस्पेक्टर मनोज सिकरवार के हवाले से बताया कि कोरोना वायारस के मद्देनजर सार्वजनिक रूप से थूकने पर प्रतिबंध के बावजूद कोटा के वल्लभवाड़ी इलाके में कुछ महिलाओं को थैलियों में थूक भर कर घरों में फेंकते देखा गया। इसके बाद प्रशासन एरिया को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा और आरोपियों की तलाश जारी है। इसका खुलासा सीसीटीवी की फुटेज से हुआ। 

बताते चलें कि राजस्थान सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने और आम लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक स्थानों तथा संस्थानों में थूकने पर शुक्रवार (10 अप्रैल) को तुरन्त प्रभाव से रोक लगा दी थी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा था कि इन आदेशों की अवहेलना करने की स्थिति में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। 

राज्य सरकार ने कोविड—19 के संक्रमण को रोकने और आमजन के स्वास्थ्य तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक लोक हित में राजस्थान महामारी रोग अधिनियम 1957 की धारा (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए थूकने या पान तथा अन्य चबाये जाने वाले तम्बाकू तथा गैर तम्बाकू उत्पादों के खाने के बाद पीक को सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर तुरन्त प्रभाव से रोक लगा दी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील