लॉकडाउन: मां ने अपने बच्चे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मांगा ऊंटनी का दूध, रेलवे ने इस तरह पहुंचाई मदद 

By पल्लवी कुमारी | Published: April 13, 2020 01:46 PM2020-04-13T13:46:01+5:302020-04-13T13:46:01+5:30

कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए देश में लगे लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। लॉकडाउन में पैसेंजर ट्रेन बंद है। लेकिन माल गाड़ी सेवा जारी है।

Coronavirus Lockdown: Railways transports 20 liters camel milk from Rajasthan to Mumbai for special child | लॉकडाउन: मां ने अपने बच्चे के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मांगा ऊंटनी का दूध, रेलवे ने इस तरह पहुंचाई मदद 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमुंबई की एक महिला ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि उसका बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित और ऊंटनी के दूध और दालों पर ही जिंदा रहता है।भारत में कोरोना वायरस से 308 लोगों की मौत हो गई है। देश में 9 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। कुल मरीजों की संख्या 9,152 हो गई है।

श्रीगंगानगर:  महाराष्ट्र के मुंबई में रहने वाली एक महिला ने ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने साढ़े तीन साल के बच्चे के लिए ऊंटनी का दूध मांगा था। महिला का कहना था कि उसका बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित है। बच्चे को जीवित रहने के लिए दालों और ऊंटनी के दूध की आवश्यकता होती है। देश में लगे लॉकडाउन की वजह से महिला को ऊंटनी का दूध नहीं मिल पा रहा था। महिला की इस अपील पर रेलवे ने महिला की मदद की और 20 लीटर ऊंटनी का दूध महिला के घर तक पहुंचाई। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से सीपीआरओ, उत्तर-पश्चिम रेलवे अभय शर्मा ने कहा, मुंबई की एक महिला ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की थी कि उसका बच्चा ऑटिज्म से पीड़ित और ऊंटनी के दूध और दालों पर ही जिंदा रहता है। ट्विटर पर महिला के इस पोस्ट को ओडिशा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बोथरा ने देखा। उसने इसे अपने नेटवर्क में प्रसारित किया। तब जाकर ये मामला मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक, उत्तर-पश्चिम रेलवे, तरुण जैन के सामने आया।

इसके बाद हमने ये पता लगाया कि मुंबई में हम किस तरह के ऊंटनी के दूध की सप्लाई कर सकते हैं। 

अभय शर्मा ने बताया, "बांद्रा-लुधियाना पार्सल सेवा कुछ समय पहले शुरू हुई थी। यह देखा गया था कि अगर फालना स्टेशन पर ट्रेन रुकती है, तो दूध उत्पाद, पाउडर लोड किया जा सकता है।" 

अभय शर्मा ने कहा, "इसलिए, रेलवे अधिकारियों ने इस संबंध में एक फैसला लिया। आखिर में, 20 लीटर ऊंट का दूध और दूध पाउडर की आपूर्ति की गई और मुंबई में उक्त महिला को दिया गया। यह भौगोलिक और विभागों में एक अच्छा सहयोग था। 

Web Title: Coronavirus Lockdown: Railways transports 20 liters camel milk from Rajasthan to Mumbai for special child

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे