लाइव न्यूज़ :

Coronavirus lockdown:महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तीन सितम्बर से एक सप्ताह तक लॉकडाउन

By भाषा | Updated: August 31, 2020 16:14 IST

कलेक्टर अजय गुलहणे द्वारा रविवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आवश्यक वस्तुओं सहित सभी दुकानें इस दौरान बंद रहेंगी। उसने कहा कि सात दिवसीय लॉकडाउन के दौरान केवल दवा की दुकानें और आपात सेवाएं चालू रहेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तीन सितम्बर से एक सप्ताह तक कड़े नियमों के साथ लॉकडाउन रहेगा। पिछले 36 घंटे में कोविड-19 के 270 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,344 हो गए।

चंद्रपुरः महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तीन सितम्बर से एक सप्ताह तक कड़े नियमों के साथ लॉकडाउन रहेगा।

कलेक्टर अजय गुलहणे द्वारा रविवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार आवश्यक वस्तुओं सहित सभी दुकानें इस दौरान बंद रहेंगी। उसने कहा कि सात दिवसीय लॉकडाउन के दौरान केवल दवा की दुकानें और आपात सेवाएं चालू रहेंगी।

जिला सूचना अधिकारी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पिछले 36 घंटे में कोविड-19 के 270 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 2,344 हो गए। उसने कहा कि जिले में कोविड-19 से अभी तक 26 लोगों की मौत भी हुई है। विज्ञप्ति के अनुसार जिले में अभी 1,094 मरीजों का कोविड-19 का इलाज जारी है और 1,224 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल में कड़ा लॉकडाउन लागू, उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

पश्चिम बंगाल में सोमवार को जनजीवन प्रभावित रहा क्योंकि पूरे राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू है। महीने के आखिरी दिन में ज्यादातर लोग घर के भीतर ही रहे और गाड़ियां सड़कों से नदारद रहीं। हालांकि कुछ जिलों में बंद के उल्लंघन का भी मामला सामने आया और पुलिस ने उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की। कूचबिहार में उल्लंघन करनेवालों को त्वरित एंटीजन जांच से गुजरना पड़ा। शहर और अन्य स्थानों पर लोगों की आवाजाही नहीं दिखी। पुलिस यहां सभी बड़े मार्गों और चौराहों पर तैनात थी।

लॉकडाउन में घर से बाहर निकलने वालों से ऐसा करने की वजह के लिए सबूत मांगे गए। इस दौरान सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठान, बैंक, दुकान और बाजार बंद हैं। हालांकि, अनिवार्य सेवाओं से जुड़ी दुकानें जैसे कि दवा दुकान और दूध की आपूर्ति करने वाले को बंद से छूट दी गई। पेट्रोल पंप भी दिन में खुले हैं।

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान सेवाएं निलंबित हैं। वहीं लंबी दूरी की ट्रेंनों की समय-सारिणी हावड़ा और सियालदह टर्मिनल पर बदल दी गईं। वहीं जलमार्ग से यातायात के लिए फेरी सेवा भी बंद है। पश्चिम बंगाल में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 1.5 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं और इस खतरनाक वायरस से कम से कम 3,100 लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसोचें सोचने वाले, हम भी बड़े दिलवाले!, सुनने वालों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं?

भारतMaharashtra ZP & Panchayat Samiti Results 2026: महायुति को 454 सीटें और एमवीए खाते में 103 सीट, देखिए जिलेवार आंकड़े

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जैसी सच्ची मराठी पार्टी का अध्यक्ष 'पटेल नहीं बल्कि पाटिल' होना चाहिए?, राज ठाकरे ने राकांपा कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल पर कटाक्ष किया

भारतभाजपा का शोक की घड़ी से कोई लेना-देना नहीं, मौत में भी अवसर तलाश रही, इस मुद्दे पर बात करने का समय नहीं?, संजय राउत ने कहा-क्या सचमुच सुनेत्रा पवार बन रहीं डिप्टी सीएम?

भारतVIDEO: ठाकरे बंधुओं पर आपत्तिजनक कमेंट करने पर MNS-शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने युवक को बेरहमी से पीटा, नंगा कर डेढ़ किमी तक घुमाया

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप