लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update India: भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार के करीब, 640 की मौत, जानें कोविड-19 पर ताजा अपडेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 22, 2020 08:20 IST

कोरोना वायरस के चपेट में अबतक 185 देश आ चुके हैं। दुनियाभर में कुल 25,63,480 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और 1,77,420 की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस की वजह से 3 मई तक देश में लॉकडाउन है।भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। राज्य में कोविड-19 के 5,218 मरीज हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 19 हजार 984 है।  कोरोना से अब तक 640 लोगों की मौत हुई है। 3869 मरीज इससे ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,383 नए मामले सामने आए हैं और 50 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन  25 मार्च से लगा हुआ है जो 3 मई तक जारी रहेगा।  

भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित है। राज्य में कोविड-19 के 5,218 मरीज हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से 251 लोगों की मौत हो चुकी है और 722 लोग ठीक हो चुके हैं।

महाराष्ट्र के बाद गुजरात और दिल्ली कोरोना से ज्यादा प्रभावित है। गुजरात में कोविड-19 के 2,178 मरीज हैं, 90 की मौत हुई है और 139 ठीक हुए हैं। वहीं दिल्ली में कोरोना के 2,156 मरीज हैं  और 47 की मौत हुई है और 611 ठीक हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम