लाइव न्यूज़ :

कोरोना: कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, हर किसानों को 2 महीने तक 7500 रुपये देने की मांग 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 26, 2020 14:30 IST

प्रदेश सरकार जनजातीय परिवारों के खातों में दो माह की अग्रिम राशि 2,000 रुपये देगी और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आने वाले पेंशनर्स को दो माह का अग्रिम भुगतान करेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। नौ लोग इंदौर, छह जबलपुर, दो भोपाल, एक व्यक्ति शिवपुरी और एक व्यक्ति ग्वालियर का निवासी है।

भोपाल कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर किसानों को दो महीने के लिए 7500 रुपये देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इससे कोरोन किसानों को राहत मिलेगी। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण गरीब लोगों को होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए सहायता पैकेज की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मजदूरों को प्रति मजदूर 1000 रुपए की सहायता देगी। 

इसके अलावा, प्रदेश सरकार जनजातीय परिवारों के खातों में दो माह की अग्रिम राशि 2,000 रुपये देगी और सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत आने वाले पेंशनर्स को दो माह का अग्रिम भुगतान करेगी। 

इंदौर में पांच और व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि, मध्य प्रदेश में कुल 20 लोग संक्रमित

दौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच और मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही मध्य प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। इंदौर में पांच और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि बुधवार देर रात हुई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायस से संक्रमित 20 लोगों में से नौ लोग इंदौर, छह जबलपुर, दो भोपाल, एक व्यक्ति शिवपुरी और एक व्यक्ति ग्वालियर का निवासी है।

इन लोगों की हालत स्थिर है और वे अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। संक्रमित पाई गई उज्जैन निवासी 65 वर्षीय महिला की बुधवार को इंदौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। यह जानकारी मध्यप्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के अधिकारियों से मिली है। शासकीय महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि इंदौर शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती पांच और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की बुधवार देर रात पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के नये मरीजों में दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। ये लोग शहर के अलग-अलग इलाकों में रहते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि उज्जैन निवासी 65 वर्षीय एक महिला की बुधवार को इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गयी। इंदौर और उज्जैन में कोरोना वायरस संक्रमण के मरीज सामने आने के बाद दोनों शहरों में बुधवार को कर्फ्यू लगा दिया गया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमध्य प्रदेशकमलनाथशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया